search

AUS vs SL: पथुम निसांका की ऐतिहासिक सेंचुरी, ऑस्‍ट्रेलिया को रौंदकर सुपर-8 में पहुंची श्रीलंका

deltin33 Yesterday 22:26 views 281
  

पथुम निसांका ने लगाया शतक



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पथुम निसांका के तूफानी शतक की बदौलत श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्‍व कप 2026 के 30वें मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे। 182 रनों के टारगेट को श्रीलंका ने 18 ओवर में ही चेज कर लिया।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया की शुरुआत दमदार रही। कप्‍तान मिचेल मार्श ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर 51 गेंदों पर 104 रन जोड़े। दोनों ही ओपनर ने अर्धशतक लगाया। मार्श ने 27 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली तो हेड ने 29 गेंदों का सामना किया और 56 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका के गेंदबाजो ने वापसी की और 78 रन पर 10 विकेट चटका दिए।

जोश इंगलिस ने 22 गेंदों पर 27 तो ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने 15 गेंदों पर 22 रन बनाए। ऑस्‍ट्रेलिया के अन्‍य बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। श्रीलंका की ओर से दुशान हेमन्था ने 3 विकेट अपने नाम किए। दुश्मंथा चमीरा को 2 सफलताएं मिलीं। महेश तीक्षणा, दुनिथ वेलालेज और कामिंदु मेंडिस ने 1-1 विकेट लिया।

182 रन चेज करने उतरी श्रीलंका को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। कुसल परेरा 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पथुम निसांका और
कुसल मेंडिस ने मिलकर श्रीलंका को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों पर 97 रनों की पार्टनरशिप हुई। विकेटकीपर मेंडिस अर्धशतक लगाकर कैच आउट हुए। उन्‍होंने 38 गेंदों पर 51 रन बनाए।

4 नंबर पर उतरे पवन रत्नायके ने पथुम निसांका का भरपूर साथ दिया और श्रीलंका को जीत दिलाकर ही दम लिया। निसांका ने बेखौफ बल्‍लेबाजी की और 52 गेंदों पर शतक जड़ दिया। वह 52 गेंदों पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्‍होंने 10 चौके और 5 छक्‍के लगाए। वहीं पवन रत्नायके ने 6 चौकों की मदद से 15 गेंदों पर 28 रन बनाए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472132