search

Haryana Weather: हरियाणा में आज बदलेगा मौसम, सुबह छाई धुंध; इस जिले में होगी बारिश

LHC0088 3 hour(s) ago views 543
  

Haryana Weather: हरियाणा में आज बदलेगा मौसम। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, कैथल। सोमवार सुबह जिले में धुंध पड़ी। धुंध के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव आएगा। मंगलवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंशिक बादल दिखाई देंगे।

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 17 फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा और फिर से धुंध और कोहरा पड़ सकता है। अधिकतम तापमान 14.5 और न्यूनतम तापमान 9.00 डिग्री दर्ज किया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डा. एमएल खिचड़ ने बताया कि 17 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होगा।
गेहूं के लिए फायदेमंद

इसके प्रभाव से हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के साथ-साथ हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस बार मौसम फसलों के अनुकूल चल रहा है। गेहूं की फसल के लिए मौसम सबसे फायदेमंद चल रहा है, इसी तरह मौसम रहा तो गेहूं का उत्पादन अच्छा रहेगा।

पिछले कुछ दिनों से मौसम में सर्दी का असर कम था और दिन के समय हल्की तपिश महसूस की जा रही थी, लेकिन आज सुबह सीवन क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब 6 बजे इलाके में घनी धुंध छा गई, जिससे वातावरण पूरी तरह ठंडक और नमी से भर गया।
धूप निकलने से लगने लगी गर्मी

धुंध इतनी गहरी थी कि सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई और वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। यह स्थिति लगभग दो घंटे तक बनी रही, जिसके कारण लोगों को दोबारा सर्दी का एहसास होने लगा। करीब दो घंटे बाद सूर्य निकलते ही धुंध धीरे-धीरे छंट गई और मौसम फिर से सामान्य हो गया, जिसके बाद दिन में हल्की गर्माहट महसूस की गई।

किसानों का कहना है कि सुबह की यह नमी फसलों के लिए फिलहाल लाभकारी मानी जा रही है। किसानों सुरेंद्र सरदाना, शेर सिंह, प्रशांत आनंद, यशपाल सरदाना, सतीश, कुलदीप, राजेश रहेजा ने संयुक्त रूप से बताया कि इस तरह की सुबह की धुंध से गेहूं व सरसों की फसलों में नमी बनी रहती है, जो फिलहाल फायदेमंद है, हालांकि तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव रहा तो नुकसान की आशंका भी बनी रहती है। किसानों ने उम्मीद जताई कि यदि आगे भी सुबह हल्की धुंध और दिन में साफ मौसम बना रहा तो फसलों की बढ़वार अच्छी रहेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161049