search

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा संत प्रेमानंद से करेंगे मुलाकात, रात में पहुंचे वृंदावन

cy520520 1 hour(s) ago views 78
  

फाइल फोटो।



संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली मंगलवार को संत प्रेमानंद से मुलाकात करेंगे। वह सोमवार देर शाम बेहद गोपनीय रूप से पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंच गए। यहां एक होटल में वह रुके हैं। उनके कार्यक्रम की स्थानीय स्तर पर पुलिस को भी जानकारी नहीं दी गई।
वृंदावन देर शाम बेहद गोपनीय रूप से पहुंचे भारतीय क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली जब भी विचलित हुए वृंदावन स्थित श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे। सबसे पहले विराट कोहली जनवरी 2023 में संत प्रेमानंद से सपत्नीक मिलने पहुंचे थे। विराट की मुलाकात के बाद ही अचानक संत प्रेमानंद की चर्चा होने लगी और उनकी एकांतिक वार्ता में शामिल होने के लिए पूरे देश से लोग पहुंचे लगे।
आज करेंगे संत प्रेमानंद से मुलाकात, पहले भी तीन बार आ चुके हैं

इसके बाद फिर बीते वर्ष 13 मई को विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले ही दिन संत प्रेमानंद से मिले। तब संत प्रेमानंद ने उन्हें प्रतिकूलता का दर्शन समझाया। इसके बाद फिर दोनों ने बीते वर्ष ही 16 दिसंबर को संत प्रेमानंद से मुलाकात की और आध्यात्मिक चर्चा की। अब मंगलवार को फिर वह संत प्रेमानंद से मुलाकात करेंगे। इस बार भी उनकी मुलाकात पहले से ही गोपनीय रखी गई है। उनके होटल का कमरा भी किसी दूसरे नाम से बुक कराया गया है।

यह भी पढ़ें- अब दो दिन में मिलेंगे संत प्रेमानंद के दर्शन, आश्रम ने टोकन व्यवस्था में किया बदलाव

यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लेने पहुंचे सिंगर कुमार सानू, मिला अनमोल उपदेश
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158786