LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 990
कालीबाड़ी स्थित नोवा हास्पिटल के बराबर गली में सरकारी जमीन पर वर्षों से विष्णु राजपूत नाम के व्यक्ति ने कब्जा कर रखा था डेरी संचालित की जा रही थी नगर निगम की टीम ने कब्जा लिया। जागरण
जागरण संवाददाता, बरेली। शहर के कालीबाड़ी-फल्तुनगंज में नगर निगम की भूमि पर डेरी संचालित की जा रही थी। सोमवार को नगर निगम अतिक्रमण दस्ता ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटावाया। साथ ही सरकारी 200 वर्गगज भूमि को कब्जे में ले लिया। अभियान के दौरान चौपुला में रास्ते पर काउंटर आदि रखकर अतिक्रमण किए जाने को भी कार्रवाई कर हटा दिया गया।
इस दौरान कब्जेदारों से 20 हजार का जुर्माना भी वसूला गया। नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चला रखा है। सोमवार को राजस्व प्रभारी सच्चिदानंद सिंह की अगुआई में अतिक्रमण दस्ता कालीबाड़ी पहुंचा।
इस दौरान डेरी संचालक को नोटिस के बाद भी भूमि खाली नहीं करने पर फटकार लगाते हुए कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान कब्जेदारों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन प्रवर्तन दल के सिपाहियों ने सख्ती बरत उन्हें पीछे कर दिया। इस दौरान भूमि को खाली कराने के बाद उसे निगम के कब्जे में ले लिया गया।
राजस्व निरीक्षक ने बताया कि कब्जेदारों को पूर्व में भी चेतावनी जारी की गई थी लेकिन वहां से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस पर सोमवार को अभियान के दौरान कार्रवाई की गई। इसी तरह चौपुला और कालीबाड़ी में सड़क-फुटपाथ पर हुए कब्जों को खाली कराया गया।
यह भी पढ़ें- Train Alert: होली से पहले ट्रेनों में मची लूट! बरेली में बैग काटकर लाखों की ज्वेलरी चोरी, रहें सावधान |
|