रात में रेलवे ट्रैक पर हाथी झुड़।
जागरण संवाददाता, धनबाद। रेलवे ट्रैक पर हाथी झुंड आ जाने से सोमवार की शाम से रात तक ट्रेनों के पहिए थम गए। धनबाद रेल मंडल के महुआमिलान से निद्रा के बीच डाउन लाइन पर हाथी की चहल कदमी के कारण पहले काफी देर तक ट्रेनों का परिचालन रोक गया। बाद में रेल प्रशासन से निर्देश पर ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए।
धनबाद होकर रवाना हुई 13025 हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस को पहले बरकाकाना स्टेशन पर रोका गया। बाद में बरकाकाना से हजारीबाग टाउन, कोडरमा और गया के रास्ते चलाया गया। 11448 हावड़ा जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा व गया होकर, 12877 रांची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा व गया होकर, 13347 बरकाकाना पटना पलामू एक्सप्रेस बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा और गया होकर, 18635 रांची सासाराम एक्सप्रेस बरकाकाना, हजारीबाग टाउन और कोडरमा और गया होकर, 18611 रांची वाराणसी एक्सप्रेस बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, गया होकर, 18309 संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा व गया होकर, 18524 बनारस विशाखापट्टनम एक्सप्रेस गढ़वा रोड, गया, गोमो, बोकारो व मूरी होकर, 21894 पटना टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस गढ़वा रोड, गया, गोमो, बोकारो और मूरी होकर तथा 13348 पटना बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और बरकाकाना होकर चलाने की सूचना जारी की गई। |