प्रतीका रावल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्रतीका रावल की भारतीय महिला क्रिकेट टीम में वापसी हुई है। प्रतीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जोड़ा गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 फरवरी से वनडे सीरीज का आगाजा होगा।
याद दिला दें कि प्रतीका रावल को पिछले साल आईसीसी महिला विश्व कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ फील्डिंग करते समय टखने में चोट लगी थी। प्रतीका की जगह शैफाली वर्मा ने ली थी। भारत ने आगे चलकर पहली बार महिला विश्व कप खिताब जीता था।
महिलाओं की चयन समिति ने प्रतीका रावल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम से जोड़ा है, जो कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विभिन्न प्रारूपों के दौरे का हिस्सा है। प्रतीका ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपना रिहैब पूरा किया और अक्टूबर 2025 में विश्व कप के दौरान टखने में लगी चोट से पूरी तरह उबर गई हैं। -
बीसीसीआई का बयान
News
Pratika Rawal added to #TeamIndia’s squad for ODI series against Australia women.
Details | #AUSvIND https://t.co/az1T6JBB2h— BCCI Women (@BCCIWomen) February 17, 2026
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का कार्यक्रम
भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है।
- 24 फरवरी - पहला वनडे, ब्रिस्बेन
- 27 फरवरी - दूसरा वनडे, होबार्ट
- 1 मार्च - तीसरा वनडे, होबार्ट
पता हो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में 6 मार्च से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए भी प्रतीका रावल भारतीय टीम का हिस्सा हैं। भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि प्रतीका रावल धमाकेदार वापसी करें।
भारत का अपडेटेड स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, रेनुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, हरलीन देओल और प्रतीका रावल।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत ने किया टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को पहली बार मिली जगह
यह भी पढ़ें: \“मेरे फोटो एडिट मत करना\“, भारतीय महिला क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर की अपील, प्राइवेसी की जताई चिंता |