search

PM Kisan Yojana: बीत गई आधी फरवरी, आया रंगों का त्योहार; खाते में नहीं आए 2-2 हजार; 22वीं किस्त पर बड़ा अलर्ट?

cy520520 1 hour(s) ago views 158
  

PM Kisan Yojana: बीत गई आधी फरवरी, आया रंगों का त्योहार; खाते में नहीं आए 2-2 हजार; 22वीं किस्त पर बड़ा अलर्ट?



नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment) का इंतजार अब भी जारी है। किसानों के खाते में अब तक 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये क्रेडिट नहीं हुए है। देश के करोड़ों किसानों को 19 नवंबर 2025 को 21वीं किस्त जारी होने के बाद से ही 22वीं किस्त का इंतजार है।

आधी फरवरी बीत गई है। रंगों का त्योहार होली आने वाली है, लेकिन खाते में अब तक किस्त के पैसे नहीं आए हैं। पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स अलग-अलग दावे कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर 22वीं किस्त पर ताजा अलर्ट क्या है और कब तक किसानों के खाते में पैसे क्रेडिट होंगे?
PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त पर क्या है अपडेट?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के इंतजार के बीच होली का त्योहार बेहद करीब आ गया है। अभी तक इस किस्त को लेकर किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि किसान योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment) होली से पहले भेजी जाएगी। पिछले साल इस किस्त को 24 फरवरी को भेजा गया था। आज 17 फरवरी की तारीख है।

ऐसे में अगर पिछले ट्रेंड को देखें तो 24 तारीख के आसपास मोदी सरकार किसानों के खाते में पैसे भेज सकती है। हालांकि, इस पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं जारी किया गया है।
होली से पहले क्या आ सकती है किस्त?

किसानों के मन में एक सवाल यह भी है कि क्या होली से पहले किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये क्रेडिट हो सकते हैं? बहुत से किसानों को आस है कि मोदी सरकार होली से पहले उनके खाते में 2-2 हजार रुपये भेजकर होली का तोहफा दे सकती है। हालांकि, जब तक सरकार की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं जाती तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इसलिए इंतजार करना ही सही रहेगा।

यह भी पढ़ें- JP Associates की खरीदारी में आया नया मोड़, अदाणी के हाथ से निकल सकती है डील; वेदांता ने उठाया बड़ा कदम
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158963