शिमला में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के सामने लगा सजावटी पौधा उखाड़ा, सीएम सुक्खू ने दिए जांच के आदेश

Chikheang 2025-10-9 02:07:22 views 984
  शिमला रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा, रिज पर लगे पौधे व सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू।





राज्य ब्यूरो, शिमला। CM Sukhu, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर दौलत सिंह पार्क में स्थापित वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के ठीक सामने सजावटी पौधा (ऑर्नामेंटल प्लांट) को उखाड़ने का मामला तूल पकड़ गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इस मामले की पूरी रिपोर्ट देने को कहा है। वहीं नगर निगम शिमला से भी इसका जवाब-तलब किया गया है। मुख्यमंत्री के जांच के आदेश के बाद हड़कंप मच गया है।



पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा राजधानी शिमला के रिज मैदान स्थित दौलत सिंह पार्क में लगाई गई है। इसका अनावरण 13 अक्टूबर को होना है। प्रतिमा के ठीक सामने यह पौधा लगा हुआ था। इसके साथ चिनार के पेड़ भी है। चिनार का जो छोटा पेड़ है उसकी भी टहनियों को काटा गया है।
पौधे को उखाड़कर साथ लगते पार्क में लगाया

दौलत सिंह पार्क में चिनार के बड़े पेड़ के अलावा छोटे पेड़ भी है। इसके बीच में यह प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के बिल्कुल साथ सजावटी पौधा (सरू का पौधा) था। यह प्रतिमा के सामने ही लगा था। इससे आने जाने में जगह कम पड़ रही थी, जबकि ठीक सामने चिनार का एक छोटा पेड़ है। सरू का पौधा सदाबहार पौधा है जो हमेशा हरा ही रहता है। सजावट के लिए इसे लगाया जाता है।



इसे उखाड़ कर साथ लगते पार्क में स्थापित किया गया है, तर्क दिया गया है कि यह पौधा सूखेगा नहीं बल्कि दोबारा उग जाएगा। जबकि चिनार के पौधे की छांट कर इसकी कुछ टहनियों को हटाया गया है। जहां से इस पौधे को उखाड़ा गया है, वहां पर अब टाइल लगा दी गई है। रात के समय यह पौधा उखाड़ा गया, ताकि किसी को इसकी भनक तक न लगे। जहां पर यह पौधा था उसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal News: सुक्खू सरकार का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, वेतन व दिहाड़ी बढ़ाई; पंचायत प्रधान का मानदेय भी बढ़ा


क्या बोले सीएम


यह मामला ध्यान में आया है। यदि किसी ने पौधे को वहां से हटाया है, तो यह गलत बात है। सरकार इसकी जांच करवाएगी।

-सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश।

नगर निगम से मांगी जानकारी: डीएफओ


नगर निगम के आयुक्त से इस बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि यह पौधा वहां से उखाड़ कर दूसरे स्थान पर स्थापित किया गया है। यदि जांच के आदेश आते हैं तो मामले की जांच कर पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।



-पवन चौहान, डीएफओ, शिमला।

दूसरी जगह शिफ्ट किया है पौधा : महापौर


मैं अभी दिल्ली में हूं। मैंने अधिकारियों से इस बारे में बात की है। कोई पेड़ काटा नहीं है। सजावटी पौधा था, जिसे वहां से निकाल कर अन्य जगह स्थापित किया गया है। नगर निगम शिमला ने तो शहर में पेड़ लगाने की मुहिम चला रखी है। हम कोई पेड़ काटेंगे नहीं।

-सुरेंद्र चौहान, महापौर, नगर निगम शिमला।



यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश: BJP का एक सैल बनाता है मुझे बदनाम करने की रणनीति, CM सुक्खू ने दाड़लाघाट की घटना पर तोड़ी चुप्पी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
137329

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.