search

फरीदकोट के जैतो में सीवरेज जाम से सड़कों पर फैला गंदा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

LHC0088 1 hour(s) ago views 66
  

कैप्शन: फरीदकोट के जैतो में सीवरेज जाम से सड़कों पर फैला गंदा पानी,



संवाद सूत्र, जैतो। शहर में सीवरेज जाम और ओवरफ्लो की समस्या आम होती जा रही है। सीवरेज जाम होने के बाद कई-कई दिनों तक इसे ठीक नहीं किया जाता, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उल्लेखनीय है कि स्थानीय तेली मोहल्ला और बाजाखाना चौक से बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर पिछले तीन दिनों से सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। इसके कारण बाजार के दुकानदारों को बदबू और गंदगी से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

आने-जाने वाले राहगीरों को भी गंदे पानी की बदबू से दिक्कत हो रही है, जिसके चलते ग्राहक दुकानों पर जाने से भी कतराने लगे हैं। दुकानदारों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सीवरेज ओवरफ्लो होने की बार-बार शिकायतें करने के बावजूद नगर कौंसिल और सीवरेज विभाग का कोई कर्मचारी इसे ठीक करने नहीं आया।


पिछले तीन-चार दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण इलाके में बदबू फैल गई है, जिससे दुकानदारों के लिए दुकानों पर बैठना भी मुश्किल हो गया है और उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। पैदल चलने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

लोगों का कहना है कि जब वाहन गुजरते हैं तो सीवरेज का गंदा पानी उनके कपड़ों पर गिर जाता है। लोगों ने बताया कि हाथों से सफाई पूरी तरह संभव नहीं है, क्योंकि सीवरेज की पाइपें पूरी तरह भर चुकी हैं, जिन्हें मशीन के माध्यम से ही साफ किया जा सकता है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या को हल करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में बार-बार संपर्क करने के बावजूद नगर कौंसिल के किसी अधिकारी से बात नहीं हो पाई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161292