search

कौन है हर्ष बुबका? हरियाणवी सिंगिंग से करियर की शुरुआत, फिर अपराध की दुनिया में रखा कदम; फायरिंग मामले में गिरफ्तार

LHC0088 1 hour(s) ago views 880
  

यमुनानगर फायरिंग मामले में सिंगर हर्ष बुबका गिरफ्तार



संवाद सहयोगी, रादौर (यमुनानगर)। यमुनानगर के सिटी मॉल और अस्पताल में फायरिंग मामले में गिरफ्तार रादौर क्षेत्र के गांव बुबका निवासी हर्ष बुबका मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखता है। ग्रामीणों के अनुसार, वह पिछले चार-पांच वर्षों से गांव में नियमित रूप से नहीं रह रहा था। उसका गांव से खास संपर्क भी नहीं था। उसके पिता दूध बेचने का काम करते हैं, जबकि छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उसकी गिरफ्तारी की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली। गांव में इस मामले की पहले कोई चर्चा नहीं थी।
यूट्यूब पर एक्टिव, 11 हजार से अधिक सब्सक्राइबर

हर्ष का यूट्यूब पर हर्ष बुबका नाम से चैनल संचालित है, जिस पर लगभग 11 हजार सब्सक्राइबर जुड़े हुए हैं। चैनल पर 50 से अधिक गाने अपलोड हैं। वह गीत लिखने के साथ कुछ गाने खुद भी गा चुका है। कई गाने दूसरे गायकों के साथ गाए।

उसके चर्चित गीतों में चिट्टा कुर्ता पजामा, काली बुलेट, सरपंची और हरियाणावी छोरे हरियाणावी ट्रेंड शामिल हैं। इनमें से हरियाणावी छोरे हरियाणावी ट्रेंड को दस लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा उसके चैनल पर अन्य कई गीत भी उपलब्ध हैं।
गीतों में हथियार और दबंग छवि का प्रदर्शन

उसके अधिकांश गीतों और वीडियो में हथियारों का प्रदर्शन, दबंग छवि और आक्रामक संवाद प्रमुख रूप से दिखाई देते हैं। हालांकि, कुछ गीतों पर व्यूज अपेक्षाकृत कम हैं, लेकिन प्रस्तुति की शैली समान है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की सामग्री का युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। वहीं कुछ लोग इसे मौजूदा ट्रेंड का हिस्सा बताते हुए मनोरंजन की श्रेणी में रखते हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है । हर्ष की गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। अब तक की जांच में उसके संपर्क गैंगस्टर नोनी राणा से सामने आए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161421