search

8वीं और 10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

deltin33 1 hour(s) ago views 450
  

8वीं और 10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती! 1 अप्रैल तक करें आवेदन



जागरण संवाददाता, मेरठ। भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए भर्ती कार्यालय मेरठ ने नई भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है। जारी सूचना के अनुसार सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। यह पंजीकरण एक अप्रैल तक चलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी सेना भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ज्वाइन इंडिया आर्मी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और पूर्णतः कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें किसी भी प्रकार के मानवीय हस्तक्षेप की संभावना नहीं है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही आवेदन करें और किसी भी प्रकार के दलाल या अनधिकृत व्यक्ति से सावधान रहें।

विभिन्न श्रेणियों में होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) और अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं पास) जैसी श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को अपनी पात्रता के अनुसार श्रेणी का चयन करना होगा।

आनलाइन प्रक्रिया से होगा चयन
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सबसे पहले अभ्यर्थियों को ज्वाइन इंडियन आर्मी पोर्टल पर अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद निर्धारित अवधि के दौरान आनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके लिए प्रति आवेदन 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन के बाद उम्मीदवारों को आनलाइन कामन एंट्रेंस एग्जाम यानी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। सीईई में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की जाएगी।

पंजीकरण के दौरान यह रखें आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करते समय आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, 10वीं की मार्कशीट, उच्चतम शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर की स्कैन कापी और वर्तमान ईमेल आइडी अनिवार्य रूप से तैयार रखें।

यह महत्वपूर्ण निर्देश ध्यान में रखें अभ्यर्थी
भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सेना में भर्ती पूरी तरह निश्शुल्क है और किसी भी प्रकार की सिफारिश या धनराशि से चयन संभव नहीं है। यदि कोई व्यक्ति भर्ती के नाम पर पैसे की मांग करता है तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या भर्ती कार्यालय को सूचित करें। अधिक जानकारी और पात्रता से संबंधित विवरण के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर विस्तृत दिशा-निर्देश देख सकते हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472645