search

न्यूयॉर्क के चर्च में भीषण विस्फोट, दमकलकर्मी समेत 5 लोग घायल

deltin33 1 hour(s) ago views 222
  

न्यूयॉर्क के चर्च में भीषण विस्फोट, दमकलकर्मी समेत 5 लोग घायल (फोटो- एक्स)



रॉयटर, न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के उत्तरी ग्रामीण क्षेत्र में स्थित \“एबंडेंट लाइफ फेलोशिप चर्च\“ मंगलवार सुबह एक जोरदार धमाके से दहल गया। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
गैस की गंध के बाद हुआ धमाका

अधिकारियों के अनुसार, धमाका सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। घटना उस समय हुई जब दमकल विभाग की टीम चर्च में गैस की गंध आने की सूचना पर जांच करने पहुंची थी। जांच के दौरान ही इमारत अचानक विस्फोट के साथ ढह गई। घायल होने वालों में एक दमकलकर्मी भी शामिल है, जो ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से झुलस गया।
राहत और बचाव कार्य

सिरैक्यूज से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हुई इस घटना के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। पुलिस ने बताया कि दो लोगों (एक दमकलकर्मी सहित) की स्थिति नाजुक है और उनका इलाज विशेष अस्पताल में चल रहा है। वहीं, तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जो खतरे से बाहर हैं।
जांच जारी

न्यूयॉर्क राज्य पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। हालांकि, शुरुआती जांच में किसी भी तरह की साजिश या आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। प्राथमिक रूप से इसे गैस रिसाव से जुड़ा हादसा माना जा रहा है, जिसने चर्च की इमारत को पूरी तरह तबाह कर दिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472695