search

छत्तीसगढ़ में बड़ी वारदात: जेल की दीवार फांदकर 13 गंभीर अपराधी बालक फरार, सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

LHC0088 1 hour(s) ago views 527
  

छत्तीसगढ़ में हत्या-दुष्कर्म में शामिल 13 अपचारी फरार (सांकेतिक तस्वीर)



जेएनएन, सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के प्लेस ऑफ सेफ्टी से सोमवार की रात 13 अपचारी बालक परिसर की दीवार फांदकर फरार हो गए। इनमें से चार अपचारी बालकों को पकड़ लिया गया है। ये सभी हत्या, हत्या के प्रयास, और दुष्कर्म जैसी गंभीर घटनाओं में संलिप्त थे।

घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब, रात करीब नौ बजे भोजन के बाद अपचारी बालकों को वार्ड के भीतर ले जाया जा रहा था। इस दौरान अपचारी बालकों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर हमला भी किया।

प्लेस ऑफ सेफ्टी के प्रभारी भानू प्रताप ने बताया कि यह संस्थान गंभीर अपराधों में निरुद्ध किशोरों के लिए संचालित है, जहां 15 से 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों को रखा जाता है। संस्थान की क्षमता 25 की है, लेकिन घटना के समय वहां 36 बालकों को रखा गया था। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि थाने में 13 अपचारी किशोरों के फरार होने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161501