search

राज्यपाल संतोष गंगवार ने एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित, बताया अनुशासन और सेवा की पाठशाला

deltin33 1 hour(s) ago views 69
  

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस शिविर व वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथोन में भाग लेनेवाले एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित



राज्य ब्यूरो, रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को लोक भवन में आयोजित ‘ऐट होम’ कार्यक्रम में 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित ‘गणतंत्र दिवस शिविर–2026’ में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले एनसीसी कैडेट्स तथा ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथोन’ के एनसीसी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस शिविर में राज्य का प्रतिनिधित्व करना अत्यंत गौरव एवं सम्मान की बात है। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथोन’ युवाओं में राष्ट्रभक्ति, फिटनेस एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी आयोजन रहा। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और राष्ट्रप्रेम की पाठशाला है। यह युवाओं में चरित्र निर्माण, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है।

  

राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा युवा संगठन है, जो ‘विविधता में एकता’ का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने अपने छात्र जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे स्वयं भी एनसीसी कैडेट रहे हैं। एनसीसी कैडेट्स परेड एवं शिविरों के अतिरिक्त सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में उनकी सक्रिय सहभागिता अत्यंत सराहनीय है।

आज बड़ी संख्या में बेटियां भी एनसीसी से जुड़कर नेतृत्व एवं अनुशासन की मिसाल स्थापित कर रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने सभी कैडेट्स एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथोन’ के प्रतिभागियों को दस-दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। एनसीसी निदेशालय बिहार, झारखंड की ओर से यह आयोजन पिछले वर्ष 15 नवंबर को बिरसा जयंती के अवसर पर हुआ था, जिसमें रांची से दिल्ली तक साइकिल रैली निकाली गई थी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472695