search

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लगेंगी स्मार्ट एआई कक्षाएं, विदेशी भाषाएं भी पढ़ेंगे विद्यार्थी

Chikheang 2 hour(s) ago views 347
  

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीएम श्री स्कूल का उद्घाटन किया।  



जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को सरोजिनी नगर में बने सीएम श्री स्कूल का उद्घाटन किया। इसी के साथ दिल्ली में 75 सीएम श्री स्कूल परियोजनाओं की शुरुआत भी की गई।

इस अवसर पर धर्मेंद्र प्रधान ने सरकार को बधाई देते हुए कहा कि एक साल के अंदर शिक्षा से जुड़े अपने वादों को पूरा करने की दिशा में यह कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों जैसी आधुनिक और उन्नत शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सीएम श्री स्कूल बच्चों के भविष्य को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का संकल्प है। इन स्कूलों को ‘सेंटर आफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां विद्यार्थी स्मार्ट एआइ कक्षाओं में पढ़ेंगे, जहां इंटरैक्टिव पैनल, डिजिटल पढ़ाई सामग्री और आधुनिक लर्निंग टूल्स उपलब्ध होंगे।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए खास पोर्टल बनाया है, जहां जेईई, नीट, सीयूईटी, जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। वहीं मल्टी-सेक्टोरियल स्किल लैब्स में रोबोटिक्स, एआइ, डिजाइन और मेकाट्रानिक्स जैसे आधुनिक विषय पढ़ाए जाएंगे।
कोडिंग से लेकर विदेशी भाषाओं का भी ज्ञान

मुख्यमंत्री ने कहा कि आइसीटी लैब में विद्यार्थी कोडिंग और कंप्यूटर सीखेंगे। साथ ही ‘साइंस आफ लिविंग’ स्पेस के जरिए बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, नैतिक शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर खास ध्यान दिया जाएगा। स्कूलों में बहुभाषी शिक्षा और विदेशी भाषाएं सिखाने के लिए खास लैंग्वेज लैब भी बनेंगी।

मौके पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 7,000 कंप्यूटरों से सुसज्जित 175 नई आइसीटी लैब्स शुरू की जा रही हैं। साथ ही 100 से ज्यादा डिजिटल लाइब्रेरी और 175 से अधिक लैंग्वेज लैब्स बनेंगी। 31 मार्च से पहले सभी 7,000 स्मार्ट कक्षाएं तैयार हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें- रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल से पांच महीने में तीन बच्चे गायब, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163538