search

यूपी रोडवेज बस में सफर करते समय रहें सावधान, यहां शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे दो ड्राइवर; पुलिस ने पकड़ा

cy520520 1 hour(s) ago views 652
  

चालकों से बातचीत करते पुलिसकर्मी।



जागरण संवाददाता, एटा। शराब पीकर बस चलाने की शिकायत पर मंगलवार को यातायात पुलिस ने जांच की तो शराब के नशे में परिवहन निगम में संचालित अनुबंधित बसों के दो चालकों को पकड़ लिया। जांच के दौरान दोनों चालकों के नशे में होने की पुष्टि होने पर तत्काल बसों को रुकवाकर सवारियों को सुरक्षित बस स्टैंड पर उतार दिया गया। इसके बाद संबंधित अनुबंधित बसों का चालान किया गया।
यातायात पुलिस ने बस स्टैंड पर सवारियां उतारकर अन्य बसों से भेजी

परिवहन निगम की अनुबंधित बसें नियमित रूप से विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं। मंगलवार की दोपहर को यातायात पुलिस को सूचना मिली कि दो बस चालक संदिग्ध अवस्था में वाहन चला रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने बस स्टैंड पर बसों को रोककर चालकों की जांच की। ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर दोनों के शराब सेवन की पुष्टि हुई।
आगरा से कासगंज जा रही थी परिवहन निगम में अनुबंधित दोनों बसें

बसों में बैठे यात्री भी असुरक्षित महसूस कर रहे थे। संभावित हादसे को टालने के लिए तत्काल सख्ती बरती गई। कार्रवाई के दौरान बस स्टैंड पर कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। सवारियों को परेशानी जरूर हुई, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने उतार कर दूसरी बसों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
दोनों चालकों की शिकायतें यात्रियों ने फोन कर दीं

यातायात प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि अनुबंधित बस संख्या यूपी82टी-2817 और यूपी82एटी-8053 बसों के चालकों को नशा की हालत में पकड़ा गया है। इन दोनों की शिकायत यात्रियों ने फोन पर दी थी। जांच करने पर शराब के नशे में पाए गए। इसके बाद सवारियों को उतारकर दूसरी बसों में भेजा गया, और दोनों बसों पर कार्रवाई कर निगम के अधिकारियों को रिपोर्ट दी गई है।

एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि दोनों बसों की रिपोर्ट मिली हैं, इनका अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। बस मालिकों पर ही चालक तैनात करने की जिम्मेदारी होती है, इसमें लापरवाही बरती गई है और अन्य को चेतावनी दी गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159292