search

भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री पर सख्त कार्रवाई : मुख्य आरोपि‍त भागा, पांच पकड़े गए, बंगाल से जुड़ा कनेक्‍शन

Chikheang 1 hour(s) ago views 586
  

बिहार और बंगाल की एसटीएफ ने भागलपुर के नाथनगर इलाके में बि‍हार व बंगाल पुल‍िस ने की कार्रवाई।  



संवाद सूत्र,  नाथनगर (भागलपुर)। बिहार और बंगाल की एसटीएफ ने मंगलवार को भागलपुर के नाथनगर इलाके के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रहमतबाग स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में पांच आरोपितों को पकड़ लिया गया, जबकि मुख्य आरोपित मु. फैसल मौके से भागने में सफल रहा।

मौके से 20 अर्धनिर्मित पिस्टल, तीन बड़ी लेथ मशीन, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और एक बाइक बरामद की गई। साथ ही कई दस्तावेज भी मिले, जिनमें कुछ जमीन से संबंधित और कुछ अन्य भाषा में लिखे हुए थे। एसटीएफ ने पहले मुकम्मल इनपुट जुटाकर मकान को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान मधुसूदनपुर, नाथनगर, ललमटिया और हबीबपुर थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

  • भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच आरोपित गिरफ्तार
  • बिहार और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, मुख्य आरोपित मु. फैसल भाग निकला
  • 20 अर्धनिर्मित पिस्टल, तीन बड़ी-बड़ी लेथ मशीन, पासपोर्ट, ड्राईविंग लाइसेंस, एक बाइक बरामद
  • मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र स्थित अर्धनिर्मित मकान में चल रहा था अवैध हथियार बनाने का धंधा


एसटीएफ टीम जब मकान पर पहुंची तो मुख्य आरोपी मु. फैसल प्रवेश द्वार पर खड़ा था, लेकिन खतरा महसूस होने पर वह भाग निकला। सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह और डीएसपी टू राकेश कुमार ने पकड़े गए आरोपितों से सघन पूछताछ की। इसके बाद आरोपितों को अपनी अभिरक्षा में लेकर दूसरी जगह ले जाया गया।

मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि उक्त मकान को आठ महीने पहले फैसल नाम के व्यक्ति ने भाड़े पर लिया था। मकान का मालिक दिल्ली में रहता है और जमीन मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला निवासी मु. नासिर ने खरीदी थी। एसटीएफ और डीआइईयू की टीम अब पकड़े गए लोगों के सहयोगियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।  

इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और अवैध हथियार निर्माण को रोकने में मदद मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस या एसटीएफ से संपर्क करें।


बिहार-बंगाल एसटीएफ और भागलपुर डीआइईयू के टीम ने मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के रहमत बाग स्थित एक मकान में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। जिसका बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिकेज खंगाला जा रहा है। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कई उपकरण जब्त किए गए हैं। पकड़े गए लोगों के सयोगियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।  
-

शैलेन्द्र कुमार सिंह, सिटी एसपी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163616