कोटद्वार में सीडीएस अनिल चौहान। जागरण
जागरण संवाददाता, पौड़ी। दिल्ली में इलाज के दौरान सीडीएस अनिल चौहान की सास यशोदा देवी का निधन हो गया। उनका शव कोटद्वार लाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीडीएस अनिल चौहान भी अंतिम संस्कार में शामिल होने कोटद्वार पहुंच रहे हैं।
गौरतलब है कि सीडीएस अनिल चौहान को सितंबर 2022 में देश के दूसरे सीडीएस के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले, उन्होंने भारतीय सेना में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था, जिनमें पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ और सैन्य अभियान महानिदेशक शामिल हैं। |