search

Purnia Hyderabad Flight: पूर्णिया से अब हैदराबाद की सीधी फलाइट, 26 अक्टूबर से इंडिगो उडाएगा विमान

Chikheang 2025-10-7 03:36:29 views 1251
  पूर्णिया से अब हैदराबाद की सीधी फलाइट, 26 अक्टूबर से इंडिगो उडाएगा विमान





जागरण संवाददाता, पूर्णिया। उद्घाटन के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट से लगातार फ्लाइट की संख्या बढ़ रही है। अब 26 अक्टूबर से एक और फ्लाइट यहां से शुरू हो रही है। यहां से राजधानी दिल्ली के लिए उड़ान सेवा शुरू किए जाने के बाद 26 अक्टूबर से ही हैदराबाद के लिए इंडिगो सीधी उड़ान शुरू कर रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इंडिगो ने पूर्णिया से 26 अक्टूबर से दिल्ली के लिए नई उड़ान शुरू किए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद इंडिगो ने इसी दिन से हैदराबाद के लिए उड़ान की घोषणा करने के साथ टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। पूर्णिया से हैदराबाद का शुरुआती किराया चार हजार रखा गया है।



पूर्णिया से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाला इंडिगो का यह 186 सीटर वाला विमान होगा तथा उड़ान दैनिक होगी। पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन हुए अभी 22 दिन ही गुजरे हैं, लेकिन यहां से लगातार उपलब्धियां जुड़ रही है। एयरपोर्ट से यात्रियों का फ्लो जहां लगातार बढ़ रहा है। वहीं, यात्री सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही है।

उद्घाटन के बाद से यहां जिस रूट पर विमान चलाने की मांग सबसे अधिक हो रही थी वह राजधानी दिल्ली है। वहीं, विमान कंपनियां भी यहां से यात्रियों का फ्लो देखते हुए दिल्ली हैदराबाद के लिए उड़ान सेवा शुय किए जाने का प्रयास कर रही थी। अब 26 अक्टूबर से दिल्ली और हैदराबाद दो शहरों के लिए यहां से सीधी उड़ान शुरू हो रही है।



इंडिगो सूत्रों के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 26 अक्टूबर को बारह बजे हैदराबाद से चलकर 2.15 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पर उतरेगी। वहीं पूर्णिया से 3.25 बजे उड़ान भरकर यह जहाज 5.50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

विदित हो कि अभी पूर्णिया से कोलकाता के बीच रोजाना इंडिगो और स्टार एयर की विमान चल रही है, जबकि अहमदाबाद के लिए स्टार एयर की विमान अभी सप्ताह में चार दिन चल रही है तथा यह 15 अक्टूबर से दैनिक उड़ान भरेगी। सभी विमान में 90 फीसद से अधिक सीटें बुकिंग हो रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244