search
 Forgot password?
 Register now
search

Ghatshila VIdhan Sabha Upchunav: उम्मीदवार बनाने के लिए झारखंड भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी तीन नाम, संसदीय बोर्ड करेगा फाइनल

cy520520 2025-10-7 03:36:29 views 1248
  घाटशिला उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के लिए नामों की सूची पर प्रदेश नेतृत्व ने बात की।





राज्य ब्यूरो, रांची। घाटशिला में होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। प्रदेश भाजपा यहां मजबूती से चुनाव लड़ने की बात कह चुकी है।

उप चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा चुनाव समिति की बैठक में तीन संभावित प्रत्याशियों के नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजने पर चर्चा की गई।

भाजपा का संसदीय बोर्ड प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगा। उप चुनाव की घोषणा से एक दिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने घाटशिला में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में प्रत्याशी पर उनकी राय जानी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



आदित्य साहू ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से बढ़े भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है, कानून व्यवस्था की स्थिति भी खराब है।

भाजपा कार्यकर्ता इन्हीं मुद्दे को लेकर उपचुनाव में जाएंगे। बता दें कि घाटशिला के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन और भाजपा नेता रमेश हांसदा टिकट की लिस्ट में शामिल हैं।
चम्पाई सोरेन की आदिवासी समाज में बनी है सक्रियता

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चम्पाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को टिकट दिया था। वह झामुमो प्रत्याशी रामदास सोरेन से 22 हजार मतों से हार गए थे।



चुनाव के बाद से ही चम्पाई सोरेन क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उनके बेटे बाबूलाल सोरेन भी लोगों से मिल रहे हैं। हालांकि रामदास सोरेन के निधन से उपजी सहानुभूति लहर में भाजपा को झामुमो से और कड़ी चुनौती मिलेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उप चुनाव में सहानुभूति की बात नहीं मानते। उन्होंने कहा कि जनता राज्य सरकार को विकास विरोधी मानती है।

जिन वादों के आधार पर सरकार ने उनसे वोट लिया था, वे पूरे नहीं हुए। ऐसे में भाजपा मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153686

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com