search

पटना में साली से अवैध संबंध के चलते साढ़ू की हत्या, बोरा में शव बंद कर झाड़ी में फेंका शव

LHC0088 1 hour(s) ago views 252
  

साढ़ू से हत्या मामले का खुलासा। सांकेतिक फोटो



संवाद सहयोगी, मसौढ़ी। धनरुआ थाना के चंदापर ग्रामवासी स्वर्गीय शिवचंद सिंह के पुत्र विक्की कुमार की हत्या उसके साढू ने ही अन्य आरोपितों के साथ मिल कर दी और शव को एक बोरा में बंद कर महादेवपुर के सड़क किनारे स्थित एक पईन में फेंक दिया।

इसकी जानकारी प्रभारी एसडीपीओ कन्हैया कुमार ने दी। इस बाबत उन्होंने बताया कि विक्की की बहन निक्की देवी ने मंगलवार की शाम थाना पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई विक्की का मोबाइल चार-पांच दिनों से नहीं लग पाने के कारण उससे उसकी बात नहीं हो पा रही है। उसने पुलिस से विक्की की तलाश करने की गुहार लगाई।

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और छानबीन के दौरान उसने विक्की के साढू सह थाना के मसौढ़ी डीह निवासी सिद्धनाथ कुमार को हिरासत में ले उससे पूछताछ शुरू की।

इस दौरान सिद्धनाथ ने विक्की की पत्नी से अपना अवैध संबंध होने और उसके घर जाकर उससे मिलने की बात स्वीकार की। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने ही अन्य लोगों की मदद से विक्की की हत्या कर उसका शव एक बोरा में बंद कर महादेवपुर स्थित झाड़ी में फेंक दिया है।

एसडीपीओ ने बताया कि सिद्धनाथ की निशानदेही पर ही विक्की का शव बरामद किया गया है और फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच जांच कर रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस की रडार पर बिहार के 6 गैंगस्टर, योगी सरकार ने घोषित किया 50-50 हजार का इनाम  

यह भी पढ़ें- बिहार में शहरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा: जून तक 6 एसटीपी पूरे होंगे, डिजिटल निगरानी पर जोर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161666