search

बिजली मास्टर प्लान 2031 पर यीडा कर रहा काम, नोएडा एयरपोर्ट और उद्योगों के लिए तैयार होगा मजबूत ढांचा

deltin33 Yesterday 21:56 views 531
  

यीडा क्षेत्र में बिजली की मांग बढ़ रही है। (सांकेतिक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यीडा क्षेत्र में नोएडा एयरपोर्ट, उद्योग स्थापित होने से बिजली की मांग में इजाफा होने लगा है। प्राधिकरण ने बिजली मास्टर प्लान 2031 पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। नए सब स्टेशन और बिजली लाइन बनाई जा रही है। सेक्टरों में ग्रामीण फीडर की वजह नए बने सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति शुरू हो चुकी है। अभी तक एक हजार एमवीए का बिजली ढांचा तैयार हो चुका है, जो अगले पांच से सात साल के लिए पर्याप्त है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ नजदीक है। एयरपोर्ट ने यीडा में औद्योगिक बसावट की गति को तेज कर दिया है। औद्योगिक सेक्टरों में इकाईयों का निर्माण हो रहा है। कई इकाई शुरू भी हो चुकी हैं। अपैरल, टाय, एमएसएमई, एमडीपी में तेजी से औद्योगिक इकाईयों का निर्माण हो रहा है। आवासीय सेक्टरों में भी भवन निर्माण में तेजी आई है।

शहर में बसावट की गति तेज होने से बिजली की मांग में भी इजाफा होने की संभावनाओं को देखते हुए प्राधिकरण ने बिजली मास्टर प्लान 2031 को तेजी से धरातल पर उतरना शुरू कर दिया है। 220 केवी क्षमता के तीन सब स्टेशन सेक्टर 18, 24 और 32 में बनकर उर्जित हो चुके हैं।
सेक्टर-28 में बनेगा 400 केवी क्षमता का सब स्टेशन

इन सेक्टरों में औद्योगिक सेक्टरों की आपूर्ति के अलावा शुरुआत में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बिजली जरूरत को पूरा किया जा रहा है। प्राधिकरण सेक्टर 10 में 220 केवी और सेक्टर 28 में 400 केवी सब स्टेशन का भविष्य की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए निर्माण करेगा।

जहांगीरपुर के 765 केवी से भी एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा। एयरपोर्ट परिसर में भी कंपनी 220 केवी क्षमता का सब स्टेशन बना रही है। एयरपोर्ट के लिए चार डेडिकेटेड बिजली लाइनें विकसित की जा रही हैं, जिनमें से दो का निर्माण पूरा हो चुका है।

यह लाइन सेक्टर 18 व 32 सब स्टेशन से एयरपोर्ट तक बनाई गई हैं। दोनों लाइन डबल सर्किट की हैं, जिससे एक लाइन मुख्य आपूर्ति के लिए और दूसरी बैकअप लिए तैयार की गई है। एयरपोर्ट में अभी 27 एमवीए बिजली जरूरत है।

भविष्य में एयरपोर्ट की बिजली की मांग बढ़ाने पर इसमें वृद्धि की जाएगी। बिजली नेटवर्क से औद्योगिक इकाइयों, आवासीय परियोजनाओं बिजली जरूरतों को पूरा किया जाएगा। यीडा ने 33 केवी के 14 सब स्टेशन का निर्माण कर उन्हें भी उर्जित कर दिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473246