search

हरिद्वार जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Chikheang 4 hour(s) ago views 243
  

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में चेकिंग के दौरान एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा व अन्य पुलिसकर्मी



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल से हड़कंप मचने के बाद बुधवार को पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह की अगुवाई में सिडकुल थाने की पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड ने मिलकर जिला एवं सत्र न्यायालय रोशनाबाद परिसर में सघन चेकिंग की।

इस दौरान न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की गहन तलाशी ली गई। टीमों ने न्यायालय परिसर का कोना-कोना खंगाला।

जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर मंगलवार को धमकी भरी मेल आई थी। जिसमें न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मामले में जिला न्यायालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज चौहान की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर बुधवार सुबह एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह की अगुवाई में सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा और उनकी टीम ने बीडीएस दस्ते के साथ मिलकर न्यायालय परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय परिसर में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया गया, जिससे आमजन और अधिवक्ताओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें- खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने रुड़की में लगाई दंड बैठक, करते दिखे पुश-अप
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164131