search

महागठबंधन में सीटों की घोषणा जल्द: RJD को मिल सकती हैं 135 सीटें, कांग्रेस और VIP का क्या होगा?

LHC0088 2025-10-9 03:36:32 views 1271
  राजद और कांग्रेस के हिस्से से घटी 24 सीटें वीआईपी और वाम दलों के बीच बंटेगी





राज्य ब्यूरो, पटना। महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा जल्द होगा। संभव है कि पहले चरण के मतदान की अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद घटक दलों के उम्मीदवारों का नामांकन भी शुरू हो जाए। पहले चरण की अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी। सीटों की संख्या के बारे में मोटे तौर पर सहमति बन गई है। अंतिम समय में इसमें मामूली कमी-बढ़ोत्तरी हो सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सबसे अधिक सीटें राजद के हिस्से में जा रही है। वह 135 सीटों पर चुनाव लड़ सकता है। कांग्रेस दूसरे नम्बर पर रहेगी। उसे अधिकतम 55 सीटें दी जा सकती हैं। हालांकि, कांग्रेस कुछ और सीटों की मांग कर रही है। वाम दलों में भाकपा माले ने 30, भाकपा ने 24 और माकपा ने 11 सीटों की सूची सौंपी है। वाम दलों की मांग कुल 75 सीटों की है।



यह 2020 के विधानसभा चुनाव में मिली 29 सीटों से 46 अधिक है, लेकिन वाम दलों को पिछले चुनाव की तुलना में छह सीटें अधिक मिल सकती है। यानी वाम दलों के हिस्से में अधिक से अधिक 35 सीटें जाएंगी। बढ़ी हुई सीटों में बड़ा हिस्सा भाकपा को मिलेगा।

वैसे, महागठबंधन के घटक दलों के जिन उम्मीदवारों का नाम तय हो गया है, उन्हें क्षेत्र में भेज दिया गया है। संख्या तय होने के बावजूद कुछ क्षेत्रों को लेकर घटक दलों में जिच है। इसे भी जल्द ठीक कर लिया जाएगा।


इस तरह हो रहा है प्रबंध

पिछली बार की तुलना में राजद को नौ और कांग्रेस को 15 कम सीटें मिलेंगी। ये अतिरिक्त 24 सीटें ही विकासशील इंसान पार्टी और वाम दलों के बीच बंटेंगी। इनमें से अधिकतम 18 सीटें विकासशील इंसान पार्टी और छह वाम दलों को दी जाएंगी।

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी को मनाने का प्रयास किया जा रहा है। संभव है कि उप मुख्यमंत्री घोषित करने की उनकी मांग मान ली जाए।


झामुमो और रालोजपा

झामुमो और रालोजपा के अलावा इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी महागठबंधन के नए पार्टनर हैं। झामुमो और रालोजपा के लिए दो-दो और इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के लिए एक सीट रखी गई है। तय हुआ है कि झामुमो और रालोजपा को राजद के खाते की सीटों में हिस्सा मिलेगा।

इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी को कांग्रेस अपने हिस्से से एक सीट देगी। इस नई पार्टी के संस्थापक आइपी गुप्ता हैं। वे पान-तांती समाज का संगठन चलाते हैं। उन्होंने पटना में सम्मेलन भी किया था। झामुमो को दो में से एक सीट पर राजद अपना उम्मीदवार भी देगा।



बांका जिले का कटोरिया विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 2015 में राजद की स्वीटी सीमा हेम्ब्रम यहां से जीती थीं। वह इसबार झामुमो उम्मीदवार हो सकती हैं। अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित मनिहारी की सीट पर अभी कांग्रेस के विधायक हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सीट शेयरिंग पर चिराग के रिएक्शन से बढ़ी हलचल, पापा रामविलास को याद कर दिए बड़े संकेत
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126