search

फूलगोभी को सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं, इन केमिकल फ्री हैक्स से साफ करें इसमें छिपे कीड़े

cy520520 1 hour(s) ago views 920
  

गोभी में छिपे कीड़े साफ करने के लिए क्या करें? (Picture Courtesy: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फूलगोभी भारतीय रसोई की सबसे पसंदीदा सब्जियों में से एक हैलेकिन क्या आप जानते हैं कि बाहर से सफेद और साफ दिखने वाली इस गोभी की परतों के बीच अक्सर कीड़े, मिट्टी और छोटे कीटाणु छिपे होते हैं?  

इसकी घनी बनावट के कारण ये छोटे कीड़ों के छिपने की परफेक्ट जगह है। इसलिए इन्हें साधारण पानी से साफ करना काफी नहीं होता। अगर आप अपनी गोभी की सब्जी को पूरी तरह स्वच्छ और पोषण से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो आपके किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजें बड़े काम आ सकती हैं। आइए जानते हैं गोभी को साफ करने के कुछ आसान और असरदार किचन हैक्स।
सही गोभी कैसे चुनें

सफाई की शुरुआत बाजार से ही हो जाती है। हमेशा ऐसी फूलगोभी चुनें जो बिल्कुल ताजी और सफेद हो। ध्यान रखें कि उसके फूल बहुत ज्यादा कसे हुए न हों, बल्कि थोड़े खुले हुए हों। बहुत ज्यादा कसी हुई या पीले रंग की गोभी में कीड़े होने का रिस्क ज्यादा होती है। साथ ही, गोभी पर काले धब्बे या फफूंद की जांच जरूर करें।
काटने का सही तरीका

गोभी को बिना काटे धोने की गलती न करें। सबसे पहले बाहरी हरी पत्तियों को हटा दें और गोभी को छोटे या मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें। हाथों या चाकू से फूलों को अलग-अलग करने से गहराई में छिपे कीड़े आसानी से बाहर निकल जाते हैं, जहां पानी सीधे नहीं पहुंच पाता।

  

(Picture Courtesy: Freepik)
गुनगुने पानी की ट्रिक

कटे हुए टुकड़ों को एक बड़े बर्तन में गुनगुने पानी में भिगोएं। ध्यान रहे कि पानी बहुत गर्म न हो, वरना गोभी गल सकती है। गुनगुना पानी मिट्टी को ढीला कर देता है और सफाई को आसान बनाता है। अगर गोभी ज्यादा गंदी लग रही हो, तो पानी में एक चम्मच विनेगर भी मिलाया जा सकता है।
नमक और हल्दी का घोल

  

(AI Generated Image)

यह सबसे कारगर तरीका है। एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें 1 चम्मच नमक और आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं।

  • नमक- छिपी हुई गंदगी को बाहर निकालता है और कीड़ों को मारने में मदद करता है।
  • हल्दी- इसमें प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं।
  • विनेगर- यह गंदगी को हटाने और कीटाणुओं को मारने में मददगार है।


गोभी के टुकड़ों को इस घोल में 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। आप देखेंगे कि छोटे-छोटे कण और कीड़े पानी के ऊपर तैरने लगेंगे। यह तरीका गोभी के स्वाद या बनावट को नुकसान पहुंचाए बिना उसे पूरी तरह सुरक्षित बना देता है।
आखिरी स्टेप

भिगोने के बाद, गोभी को पानी से निकालें और नल के साफ पानी के नीचे 2-3 बार अच्छी तरह धोएं। इसके बाद गोभी को छलनी में रख दें ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल जाए।  

इन आसान और केमिकल फ्री तरीकों को अपनाकर आप न केवल हानिकारक कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि सब्जी के पोषक तत्वों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।  
यह भी पढ़ें- खाने में नमक हो गया है तेज? 5 किचन हैक्स से मिनटों में बैलेंस करें टेस्ट


यह भी पढ़ें- ग्रेवी में डल गई है ज्यादा मिर्च, तो इन 5 ट्रिक्स से करें तीखेपन को बैलेंस; परफेक्ट बनेगी डिश
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159993