search

बच्चे रोजाना कर रहे हैं GenAI का इस्तेमाल, लेकिन समझ की कमी बनी चिंता!

LHC0088 3 hour(s) ago views 646
  

बच्चे रोजाना कर रहे हैं GenAI का इस्तेमाल, लेकिन समझ की कमी बनी चिंता!






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों देश में जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी GenAI तेजी से बच्चों की पढ़ाई का हिस्सा बन रहा है, लेकिन इस टेक्नोलॉजी को लेकर बड़ी गलतफहमी भी सामने आई है। जी हां, बुधवार को जारी Bharat Survey for EdTech 2025 के मुताबिक, एडटेक का इस्तेमाल करने वाले 35% बच्चे अब GenAI टूल्स से पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि, GenAI के बारे में जागरूक बच्चों में से करीब तीन-चौथाई इसे सिर्फ इंटरनेट सर्च इंजन समझ रहे हैं।
10 राज्यों के 12,500 परिवारों पर हुआ ये सर्वे

दरअसल ये सर्वे जुलाई 2025 से जनवरी 2026 के बीच 10 राज्यों के 12,500 घरों और 2,500 शिक्षकों के बीच कराया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि कम आय वाले परिवारों के बच्चों के लिए GenAI अब एक्सपेरिमेंटल तकनीक नहीं रह गई है। इसमें से 96% बच्चे इसे हफ्ते में कई बार इस्तेमाल करते हैं और 69% रोजाना GenAI टूल्स का यूज करते हैं।
यूज ज्यादा, समझ कम

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 85% GenAI-जानकार बच्चों ने दावा किया कि वो समझते हैं कि ये कैसे काम करता है, लेकिन 72% बच्चों ने इसे रेगुलर सर्च एप्लिकेशन के बराबर बता दिया। इससे AI द्वारा जनरेट किए गए संभावित जवाब और इंटरनेट पर उपलब्ध सही जानकारी के बीच फर्क धुंधला हो रहा है।
गलत जानकारी का भी खतरा

इतना ही नहीं करीब 46% जवाब देने वालों ने गलत जानकारी को एडटेक और GenAI के इस्तेमाल से जुड़ा बड़ा जोखिम बताया है। इसके अलावा, जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल को लेकर भी चिंता जताई है।
पढ़ाई से जुड़े कामों में इस्तेमाल

सर्वे के मुताबिक, बच्चे GenAI का इस्तेमाल मुख्य रूप से स्कूल से जुड़े कामों के लिए कर रहे हैं जिसमें 73% डाउट सॉल्विंग और प्रैक्टिस के लिए और 48% नई स्किल्स सीखने या भाषा अनुवाद के लिए जबकि 32% इसका यूज टेस्ट की तैयारी के लिए कर रहे हैं।

बच्चों को GenAI इसलिए अच्छा लगता है क्योंकि 45% को आसान भाषा में समझाना काफी पसंद है और 41% को तुरंत जवाब मिलना समय बचाने वाला काम लगता है जो इसे खास बना देता है जबकि 40% को इसका इंटरैक्टिव फॉर्मेट अच्छा लगता है।

यह भी पढ़ें- Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,999 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी क्या GenAI को केवल एक उन्नत सर्च इंजन समझना उसकी वास्तविक क्षमता को सीमित करता है? हाँ, इसकी क्षमताएँ कहीं अधिक व्यापक हैं। नहीं, यह मूल रूप से जानकारी खोजने का ही एक नया तरीका है। Vote Please select atleast one option Vote added succesfully
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162418