search

दिल्ली में अटल कैंटीन योजना का विस्तार, 25 नई कैंटीन की शुरुआत; रोज 50 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा सस्ता खाना

Chikheang 1 hour(s) ago views 167
  

शुभारत के दौरान मंत्री आशीष सूद, सीएम रेखा गुप्ता, एलजी वीके सक्सेना। जागरण  



सौरभ पांडेय, पूर्वी दिल्ली। कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र की गीता कॉलोनी से दिल्ली में 25 नई अटल कैंटीन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और शहरी विकास मंत्री आशीष सूद मौजूद रहे।

शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने बताया कि अब तक अटल कैंटीनों में 14.58 लाख लोग भोजन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को 46 कैंटीन शुरू की गई थीं, जहां प्रतिदिन लगभग 26 हजार लोग भोजन कर रहे थे। अब 25 नई कैंटीन जुड़ने के बाद रोजाना करीब 50 हजार जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अंत्योदय की भावना के तहत हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। यमुनापार क्षेत्र में पहले केवल राजनीतिक बयानबाजी होती थी, लेकिन अब विकास कार्यों का लाभ जनता को मिलने लगा है।
दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंका

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 20 फरवरी को दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है। पिछली सरकार ने कहा था कि बंगला गाड़ी नहीं चाहिए लेकिन सरकार में आते ही बंगला गाड़ी सब ले लिया और कहा कि अब जनता से सरोकार नहीं चाहिए।

दिल्ली की जनता की ताकत ने भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंका। वो कहते थे कि एलजी काम नहीं करने देते हैं। गलत काम किसी को नहीं करना दिया जाएगा। एलजी हमारी फाइलों में कमी रहती है तो उसे भी रोक देते हैं।

उन्होंने कहा, जिस तरह केदारनाथ आपदा के दौरान भीम शिला ने मंदिर की रक्षा की थी, उसी तरह जब-जब दिल्ली पर संकट आया, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजधानी को भ्रष्टाचार से बचाने का काम किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा- ‘दिल्ली बदलने लगी है’ हर्ष मल्होत्रा

केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पिछले दस वर्षों की तुलना में अब दिल्ली में बदलाव दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि जिन घरों में पहले बिजली मीटर नहीं लगते थे वहां अब कनेक्शन दिए गए हैं।

पानी की पाइपलाइन और सीवर समस्याओं का समाधान किया गया है।उन्होंने कहा कि अटल कैंटीन केवल भोजन उपलब्ध कराने की योजना नहीं है, बल्कि यह जरूरतमंदों को सम्मान के साथ भोजन देने की पहल है।
जरूरतमंदों के लिए राहत योजना

अटल कैंटीन योजना का उद्देश्य कम कीमत पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि श्रमिकों, कामगारों और जरूरतमंद वर्ग को राहत मिल सके। नई कैंटीन शुरू होने से पूर्वी दिल्ली सहित राजधानी के कई क्षेत्रों में सस्ते भोजन की पहुंच और मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-नोएडा के स्कूलों को बम की धमकी निकली फर्जी, बोर्ड परीक्षाएं प्रभावित करना था मकसद
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164386