search

मधुबनी के डुमरियाही में आरा मशीन जांच के दौरान हमला, वन विभाग की तीन कर्मी घायल

cy520520 2 hour(s) ago views 731
  

वन विभाग की टीम के साथ हाथापई करते आरा मशीन संचालक। फोटो सौ. वन विभाग



संवाद सहयोगी, अंधराठाढ़ी (मधुबनी)। Forest Department Raid: मधुबनी जिले के डुमरियाही गांव में अवैध आरा मशीन की जांच के दौरान वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में वन विभाग की तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों का इलाज अंधराठाढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

जानकारी के अनुसार, डुमरियाही गांव में संचालित आरा मशीन की जांच के लिए झंझारपुर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम पहुंची थी। टीम ने जैसे ही संचालक से लाइसेंस की मांग की, आरा मशीन संचालक सीताराम ठाकुर और जगदेव ठाकुर ने घर से कुल्हाड़ी और कुदाल निकालकर हमला कर दिया।

घटना के समय मौके पर मौजूद रुद्रपुर थाना के एएसआई संतोष कुमार सिंह ने हथियार रखने से मना किया, लेकिन इसके बावजूद संचालकों और उनके सहयोगियों ने धारदार हथियार व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में वन रक्षी रूही कुमारी, नजराना खातुन और महेश कुमार घायल हो गए।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने दोनों आरोपितों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य हमलावर मौके से फरार हो गए। वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद गुप्ता के लिखित आवेदन पर रुद्रपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में डुमरियाही निवासी सीताराम ठाकुर, जगदेव ठाकुर समेत अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध आरा मशीनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160164