search

गोपनीय दस्तावेजों के बदले लड़कियां... एप्सटीन ऐसे करता था सौदा, एंड्रयू विवाद की पूरी टाइमलाइन

LHC0088 5 hour(s) ago views 554
  

एप्सटीन ऐसे करता था सौदा, एंड्रयू विवाद की पूरी टाइमलाइन (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन के पूर्व शाही सदस्य एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को सार्वजनिक पद पर कथित कदाचार के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नाम सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन पुष्टि की है कि 60 वर्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

इस मामले में उनकी कथित रूप से अमेरिकी दोषी यौन अपराधी जेफ्री एप्सटीन से जुड़ी गतिविधियों की जांच की जा रही है। थेम्स वैली पुलिस ने बताया कि वह उन आरोपों की जांच कर रही है जिनमें कहा गया है कि जेफ्री एप्सटीन ने एक दूसरी महिला को 2010 में यूनाइटेड किंगडम लाकर एंड्रयू से मिलवाया था।

  
कहां हुई थी मुलाकात?

बताया गया है कि यह मुलाकात 2010 में विंडसर स्थित रॉयल लॉज में हुई थी, जो एंड्रयू का पूर्व निवास था। उस समय महिला का उम्र 20 साल के करीब थी और वह ब्रिटिश नागरिक थी।

मामले ने तब फिर तूल पकड़ा जब एंड्रयू और एप्सटीन के बीच कुछ तस्वीरे और ईमेल सार्वजनिक हुए। इन खुलासों के बाद एंड्रयू ने विंडसर का घर छोड़कर नॉरफॉक स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में रहना शुरू कर दिया।
गोपनीय दस्तावेज साझा करने का आरोप

एक अन्य आरोप यह है कि एंड्रयू ने 2010 में ब्रिटेन के ट्रेड एनवॉय रहते हुए एपस्टीन के साथ कुछ व्यापार से जुड़े दस्तावेद साझा किए हो सकते हैं। पुलिस ने कहा है कि इन दावों का आकलन करने के बाद अब सार्वजनिक पद पर कदाचार के आरोप में औपचारिक जांच शुरू की गई है। जांच एजेंसी का कहना है कि मामले की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए वह सावधानी से काम कर रही है।
कौन हैं एंड्रयू?

एंड्रयू, दिवंगत महारानी एलिजाबेथ II के दूसरे बेटे हैं। वह कई वर्षों से विवादों में रहे हैं, खासकर जेफ्री एपस्टीन से संबंधों को लेकर। 2019 में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने आरोपों से इनकार किया था। यह इंटरव्यू काफी विवादित रहा।

  

2022 में उन्होंने अमेरिकी अदालत में वर्जीनिया जियुफ्रे के साथ एक सिविल मुकदमा समझौते से निपटाया, हालांकि उन्होंने किसी भी गलत काम को स्वीकार नहीं किया।
प्रिंस एंड्रयू: विवादों और कानूनी मामलों की टाइमलाइन

  • 1984- कैलिफोर्निया दौरे के दौरान एंड्रयू ने रिपोर्टरों पर पेंट स्प्रे किया, जिससे कुछ पत्रकारों को नुकसान हुआ।
  • 2001- वर्जीनिया रॉबर्ट्स (बाद में जियुफ्रे) ने अदालत में दावा किया कि जेफ्री एपस्टीन ने उन्हें नाबालिग अवस्था में एंड्रयू के साथ यौन संबंध के लिए मजबूर किया। एंड्रयू ने इन आरोपों से इनकार किया।
  • 2006- एंड्रयू ने एपस्टीन, घिस्लेन मैक्सवेल और हार्वे वाइंस्टीन को अपने घर रॉयल लॉज में आमंत्रित किया। यह मुलाकात उस समय हुई जब एपस्टीन के खिलाफ अमेरिका में गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका था।
  • 2007- एंड्रयू ने अपना सन्निंगहिल पार्क प्रॉपर्टी बाजार भाव से अधिक कीमत पर बेची। खरीदार का संबंध कजाखस्तान के एक प्रभावशाली कारोबारी से बताया गया।
  • 2010- एपस्टीन के जेल से रिहा होने के बाद एंड्रयू ने न्यूयॉर्क में उनसे मुलाकात की। इसी समय उन पर व्यापार रिपोर्ट साझा करने का आरोप भी लगा।
  • 2010- एंड्रयू की वर्जीनिया जियुफ्रे और एपस्टीन के साथ एक फोटो सामने आई। विवाद बढ़ने पर उन्होंने ब्रिटेन के विशेष व्यापार प्रतिनिधि पद से इस्तीफा दे दिया।
  • 2019 (जुलाई)- एपस्टीन को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया और बाद में हिरासत में उसकी मौत हो गई।
  • 2019 (16 नवंबर)- एंड्रयू ने एक इंटरव्यू दिया और आरोपों से इनकार किया।
  • 2019 (20 नवंबर)- बकिंघम पैलेस ने घोषणा की कि एंड्रयू सार्वजनिक कर्तव्यों से हटेंगे।
  • 2022 (जनवरी)- एंड्रयू से सैन्य उपाधियां और \“हिज रॉयल हाइनेस\“ की उपाधि वापस ले ली गई।
  • 2022 (मार्च)- वर्जीनिया जियुफ्रे के साथ सिविल केस का समझौता हुआ।
  • 2024- अदालत के दस्तावेजों में एक चीनी कारोबारी से उनके संबंध सामने आए, जिसे ब्रिटेन में राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित किया गया था।
  • 2025 (फरवरी)- रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एंड्रयू ने 2011-12 में एपस्टीन को क्रिसमस कार्ड भेजे थे।
  • 2025 (अक्टूबर)- रिपोर्ट्स के अनुसार, एंड्रयू ने एक वरिष्ठ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अधिकारी से कई बार मुलाकात की।
  • 2025 (नवंबर)- किंग चार्ल्स तृतीय ने एंड्रयू से \“प्रिंस\“ और \“हिज रॉयल हाइनेस\“ सहित सभी शाही उपाधियां औपचारिक रूप से वापस ले लीं।


एपस्टीन फाइल्स मामले में बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू गिरफ्तार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162628