उत्तर प्रदेश लोग सेवा आयोग प्रयागराज की फाइल फोटो।
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। GIC LT Grade Teacher Recruitment सात वर्षों के इंतजार के बाद आई जीआइसी की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में विज्ञान विषय के एक हजार से अधिक पद खाली रह जाने की उपजी स्थिति ने कई प्रश्न खड़े किए है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) प्रारंभिक परीक्षा-2025 के लिए 15 विषयों में 7466 पदों पर भर्ती निकाली गई थी।
GIC LT Grade Teacher Recruitment इसमें विज्ञान विषय के लिए सर्वाधित 1353 पद थे, लेकिन बुधवार को जारी किए गए प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में केवल 329 अभ्यर्थियों द्वारा ही न्यूनतम दक्षता अंक हासिल करने से स्पष्ट तय हो गया है कि एक हजार से ज्यादा पदों का रिक्त रह जाना तय है।
GIC LT Grade Teacher Recruitment विज्ञान विषय में कुल 1353 पदों में पुरुष शाखा के 764 और महिला शाखा के 573 पद शामिल हैं, साथ ही 16 विशिष्ट अध्यापक पद भी निर्धारित किए गए थे। इस विषय के लिए आवेदन का आंकड़ा 1,02,953 था। इसमें से 49,538 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। नियम यह है कि पदों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल होना था, लेकिन आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम दक्षता अंक प्राप्त न कर पाने के कारण केवल 329 अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए।
GIC LT Grade Teacher Recruitment इस स्थिति में यदि मुख्य परीक्षा में सभी 329 अभ्यर्थी सफल भी हो जाते हैं, तब भी 1024 पद रिक्त रह जाएंगे। हालांकि मुख्य परीक्षा और उसके परिणाम अभी शेष हैं लेकिन वर्तमान आंकड़े स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि बड़ी संख्या में पद भर पाना संभव नहीं होगा। इसके पूर्व 2018 में यह भर्ती आई थी। न्यूनतम दक्षता/अर्हता अंक के संबंध में आयोग पूर्व में स्पष्ट कर चुका है कि प्राप्तांक और कटआफ अंतिम परिणाम के बाद ही जारी किए जाएंगे। |