search

धनबाद नगर निकाय चुनाव: पुलिस का संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, सुरक्षा चाक-चौबंद

Chikheang Yesterday 23:56 views 143
  

नगर निकाय चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च करती पुलिस। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड नगर निकाय चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धनबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। धनबाद नगर निगम क्षेत्र में शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

बाइक सवार सिटी हाक्स, की टीम साथ ही पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने बैंकमोड़, वासेपुर, भूली, सरायढेला, सिटी सेंटर समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर अतिरिक्त निगरानी के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने आम लोगों से मतदान करने की अपील की और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना डायल 112 पर देने को कहा। अधिकारियों के अनुसार, संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल, पेट्रोलिंग और क्यूआरटी की ठोस व्यवस्था रहेगी।  


नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट
सिटी एसपी श्री ऋतविक श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च। बाइक सवार सिटी हॉक्स ने दिया कड़ा सुरक्षा संदेश।#DhanbadPolice #ElectionSecurity #FlagMarch #SafeVoting #LawAndOrder pic.twitter.com/XA5kXtj7bZ— Dhanbad Police (@dhanbadpolice) February 19, 2026
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164649