search

पाकिस्तानी खिलाड़ी अब पूरी तरह से होंगे कंगाल! इस लीग की 4 टीमें पाक प्लेयर्स पर लगाएंगी बैन?

LHC0088 Yesterday 23:56 views 120
  

पाकिस्तान क्रिकेट टीम



पीटीआई, लंदन। इंग्लैंड के टी-20 टूर्नामेंट \“द हंड्रेड\“ के आगामी सत्र में पाकिस्तानी क्रिकेटरों के लिए मुश्किलें खड़ी होती नजर आ रही हैं। रिपो‌र्ट्स के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ी फ्रेंचाइजियों ने अगले महीने होने वाली नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर विचार न करने का फैसला किया है।

द हंड्रेड का नया सीजन 21 जुलाई से 16 अगस्त तक खेला जाएगा। इस बार निजी निवेश के चलते खिलाड़ियों की सैलरी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने जा रही है। हालांकि, 2009 से भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण आईपीएल से जुड़े मालिकों वाली फ्रेंचाइजियां पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूरी बनाए हुए हैं और इसका असर अब द हंड्रेड पर भी दिख सकता है।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर संशय

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संकेत दिया कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों में रुचि केवल उन टीमों तक सीमित रह सकती है जिनका आईपीएल से कोई संबंध नहीं है। एक अन्य एजेंट ने इसे \“अनलिखा नियम\“ बताया, जो भारतीय निवेश वाली टी-20 लीगों में लागू होता दिख रहा है। द हंड्रेड में कुल आठ फ्रेंचाइजी हैं। इनमें से मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स जैसी टीमें आंशिक रूप से उन समूहों के स्वामित्व में हैं, जो आईपीएल टीमों का संचालन भी करते हैं।
1000 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

पिछले साल ईसीबी के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गूल्ड ने कहा था कि सभी देशों के खिलाड़ियों को सभी टीमों में चुने जाने का समान अवसर मिलना चाहिए। फिलहाल इस मामले में आईपीएल फ्रेंचाइजियों की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लगभग 1000 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के 50 से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं।

पिछले सीजन में इमाद वसीम ने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स (अब सनराइजर्स लीड्स) का प्रतिनिधित्व किया था। मोहम्मद आमिर, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और हारिस रऊफ जैसे खिलाड़ी पहले द हंड्रेड में खेल चुके हैं, लेकिन किसी पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर ने अब तक इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में तबाही मचा सकते हैं अभिषेक शर्मा, गावस्कर की माननी होगी ये सलाह

यह भी पढ़ें- जादरान की बल्लेबाजी के बाद नबी की फिरकी के आगे कनाडा ने तोड़ा दम, अफगानिस्तान ने जीत के साथ सफर किया समाप्त
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162681