search

पटना के गांधी सेतु पर प्रशासन ने अवैध रास्ते ध्वस्त कर करायी घेराबंदी, समस्या अभी भी बरकरार

LHC0088 Yesterday 23:56 views 293
  

गांधी सेतु पर प्रशासन ने करायी घेराबंदी



जागरण संवाददाता, पटना सिटी। महात्मा गांधी सेतु पर चढ़ने के लिए बैरियर के समीप बनाए गए अवैध रास्तों को ध्वस्त करने के बाद भी यात्री गुरुवार की दोपहर से पहले तक खतरा उठा कर आवाजाही करते रहे। अनुमंडल प्रशासन ने खतरे पर लगाम लगाने के लिए गांधी सेतु पर घेराबंदी करा चढ़ने व उतरने की पूरी संभावनाओं को समाप्त करा दिया।

प्रशासन ने नगर निगम द्वारा अवैध रास्तों को जेसीबी से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। यहां अब मिट्टी की करीब बारह से चौदह फीट की खड़ी ढलान बच गयी है। दोपहर बाद उत्तर बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को बिस्कोमान गोलंबर के समीप संपर्क रास्ते से होकर सेतु पर चढ़ना पड़ा। नीचे की सड़क से टेंपो के अवैध पड़ाव को भी प्रशासन ने समाप्त कराया लेकिन समस्या अब भी बरकरार है।

अनुमंडलाधिकारी सत्यम सहाय ने बताया कि बैरियर के समीप बने अवैध रास्तों से लोगों के सेतु पर चढ़ने-उतरने की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। यहां टेंपो का अवैध पड़ाव बन गया था। इस कारण हर समय यहां जाम लगता था। इन समस्याओं को अब पूरी तरह से समाप्त करा दिया गया है। सड़क पर टेंपो खड़ा कर यात्री बैठाने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
सेतु पर बस के ठहराव से उत्पन्न हो रही समस्या

गांधी सेतु पर बस के इंतजार में खड़े यात्रियों ने बताया कि बैरिया बस स्टैंड, पटना या फतुहा की ओर से आने वाले एवं हाजीपुर की ओर से पटना जाने वाले बसों का ठहराव बैरियर पर होने के कारण ही वह खतरनाक रास्ते का इस्तेमाल करने को विवश होते हैं।

यात्रियों ने बसों का ठहराव अगमकुआं में सेतु पर बिस्कोमान गोलंबर के सामने किये जाने की मांग किया ताकि यहां टेंपो से उतर कर आसानी से बस पर सवार हो सके। बैरियर के समीप सेतु पर बस रोके जाने के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
गायघाट से बिस्कोमान गोलंबर का टेंपो किराया दस रुपए

टेंपो चालक विक्रम, राजू, विजय समेत अन्य ने कहा कि यात्री जिद से बैरियर पर उतर जाते हैं। गायघाट से बैरियर तक का टेंपो किराया दस रुपए है। गायघाट से बिस्कोमान गोलंबर तक जाने का किराया भी दस रुपए ही लेते हैं। यात्री को अतिरिक्त भाड़ा नहीं देना होगा।
यात्रियों ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

परिवार के साथ मुजफ्फरपुर, हाजीपुर जाने वाले शंभू कुमार, वकील अहमद व अन्य ने कहा कि बैरियर के आगे बिस्कोमान तक का रास्ता रात में टेंपो से तय करना खतरनाक है। रास्ते में लूट व छिनतई होने का डर रहता है। इस मार्ग पर रात के समय रोशनी और पुलिस गश्त की व्यवस्था प्रशासन को करनी होगी तभी यात्री बेखौफ आवाजाही कर सकेंगे।
पहले की तरह प्रशासन बनाए स्थायी सीढ़ी

यात्रियों ने कहा कि गांधी सेतु पर चढ़ने के लिए गायघाट से बैरियर के बीच में पहले की तरह स्थायी सीढ़ी का निर्माण प्रशासन को कराना चाहिए। पहले गायघाट, डंका इमली, बैरियर के समीप पक्की व सुरक्षित सीढ़ियां बनी हुई थी। सीढ़ियों को जाम लगने का कारण बता कर तोड़ दिया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162681