search

धनबाद में मतदान के दिन मौसम की भविष्यवाणी पर संकट, स्टेशन जून से बंद

Chikheang Yesterday 23:56 views 682
  

धनबाद में चुनाव प्रचार करते विधायक राज सिन्हा।  



जागरण संवाददाता, धनबाद : 23 फरवरी को सुबह सात से शाम पांच बजे तक नगर की सरकार चुनने को मतदान होगा। मतदान के दिन हर दो घंटे पर राज्य चुनाव आयोग को जो रिपोर्ट भेजी जाएगी, उसमें मौसम अपडेट भी शामिल होगा। जिले के मौसम की हर दो घंटे पर भविष्यवाणी करना मुश्किल होगा। इसकी वजह यह है कि मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए शहर के बिनोद नगर के केंद्रीय विद्यालय-वन परिसर में लगा आटोमेटेड वेदर स्टेशन ने पिछले साल जून महीने से काम करना बंद कर दिया है। वेदर स्टेशन बंद रहने से मौसम विभाग ने धनबाद के मौसम के वास्तविक आंकड़े जारी करना बंद कर दिया है।
----
15 जून को अंतिम बार जारी हुआ था धनबाद का वेदर रिपोर्ट
15 जून काे अंतिम बार वेदर रिपोर्ट में धनबाद शामिल था। उसके बाद एक जुलाई तक जारी वेदर रिपोर्ट में धनबाद जिले का नाम तो था, पर यहां के आंकड़े शामिल नहीं थे। एक जुलाई के बाद वेदर रिपोर्ट की लिस्ट से धनबाद का नाम भी हटा दिया गया। इस वजह से जून से सितंबर तक मानसून का पूर्वानुमान जारी नहीं हुआ। जाड़े को लेकर भी तापमान में उतार-चढ़ाव से जुड़े सटीक आंकड़े जारी नहीं किये गये।
----
हर मौसम बारिश के साथ हवा की गति का भी सटीक पूर्वानुमान
आटोमेटेड वेदर स्टेशन से 24 घंटे के न्यूनतम व अधिकतम तापमान के साथ किसी भी समय के तापमान की जानकारी ली जा सकती है। किसी भी मौसम में बारिश का सटीक पूर्वानुमान व आंकड़े मिल जाते हैं। हवा की गति व दिशा का भी पता चल जाता है।
----
मार्च-अप्रैल तक आटोमेटेड वेदर स्टेशन के फिर चालू होने की उम्मीद
केवी-वन परिसर के आटोमेटेड वेदर स्टेशन के मार्च-अप्रैल में फिर से चालू होने की उम्मीद है।मौसम केंद्र रांची की ओर से कहा गया कि वेदर स्टेशन अगले एक-दो माह में काम करने लगेगा।
----
सहयोगी खबर
26 तक छाए रहेंगे बादल, 24 को गर्जन के साथ बूंदाबांदी
धनबाद : मौसम में नरम-गरम का दौर अगले कई दिनों तक जारी रहेगा। 26 तक सुबह कोहरा के बाद बादल छाए रह सकते हैं। 24 को कहीं-कहीं गर्जन के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि हिमालय क्षेत्र में बना पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती घेरे में रूप में सक्रिय है। इसके बाद 22 से फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे गरज और बिजली गिरने के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164649