search

देवास के जंगल में तेंदुआ मरकर सूख गया, वन विभाग को 20 दिन बाद चला पता, भूख से मौत की आशंका

deltin33 1 hour(s) ago views 885
  

जंगल में इस अवस्था में मिला तेंदुए का शव।  



डिजिटल डेस्क, इंदौर। देवास जिले में खातेगांव तहसील के विक्रमपुर-सागोनिया के जंगल में पहाड़ी के ऊपर एक तेंदुआ मर गया। करीब 20 दिन पुरानी घटना का पता तब चला जब एक किसान अपने खेत में बंदर भगाने गया तो उसने मरा हुआ तेंदुआ देखा। इसके बाद किसान ने वन विभाग को सूचना दी।

सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मौके पर तेंदुआ कंकाल जैसी अवस्था में मिला। घटना वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक-260 की है।

रेंजर प्रफुल्ल मेश्राम ने बताया घटनास्थल के पास के किसान ने वन अमले को सूचना दी और बताया कि वह अपने खेत के बंदर भगाने गया तब बदबू आने पर देखा तो तेंदुआ जैसा कोई वन्य जीव मृत अवस्था मे दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें- इंदौर में सर्जरी के दौरान महिला के शरीर में छोड़ा उपकरण, अब डॉक्टर को देना होगा 5 लाख रुपये हर्जाना

इसके बाद वन अमले सहित वन विकास निगम के डीएम और एसडीओ भी मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वाड भी बुलाया गया। पशु चिकित्सक चिरंजीव चौहान ने बताया प्रथमदृष्टया तेंदुआ वृद्ध होने के कारण शिकार करने में असमर्थ होने से भूख के कारण मौत होने की आशंका है।

यह नर तेंदुआ है जिसकी उम्र करीब 14 साल के आसपास है। हमने तेंदुए के शव के सेम्पल एकत्र कर लिये हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले में उज्जैन सीसीएफ को सूचना दे दी है, उनकी उपस्थिति में ही शव जलाया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473723