search

जादरान की बल्लेबाजी के बाद नबी की फिरकी के आगे कनाडा ने तोड़ा दम, अफगानिस्तान ने जीत के साथ सफर किया समाप्त

Chikheang Yesterday 22:27 views 320
  

अफगानिस्तान ने जीता मुकाबला  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इब्राहिम जादरान की शानदार बल्लेबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ अफगानी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का समापन जीत के साथ किया है। अफगानिस्तान की टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी, जबकि कनाडा की टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी। अफगानिस्तान के लिए इस मुकाबले में जादरान ने नाबाद 95 रनों की पारी खेली।

जादरान की पारी के दम पर ही अफगानी टीम ने 200 रनों का विशाल स्कोर बना लिया। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए कनाडा की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना सकी और उन्हें मुकाबले में 82 रनों से हार का सामना करना पड़ा। राशिद खान की अगुवाई वाली टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन इस विश्व कप में वे ग्रुप स्टेज से बाहर हो गए।
इब्राहिम जादरान की बल्लेबाजी

अफगानिस्तान की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। अफगानी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने कमाल की बैटिंग की। उन्होंने 56 गेंदों पर नाबाद 95 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 5 छक्के जड़े। उनके अलावा सदिकुल्लाह अटल ने भी 44 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 200 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कनाडा के लिए जसकरन सिंह ने तीन विकेट हासिल किए।
अफगानिस्तान की कनाडा पर जीत

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा की टीम 118 रन बना सकी और उन्हें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। कनाडा के लिए हर्ष ठाकर सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे, जिन्होंने 30 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका और इसी वजह से कनाडा स्कोर के नजदीक भी नहीं पहुंच सकी। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किए।

नबी के अलावा कप्तान राशिद भी गेंद से शानदार रहे। उन्होंने 4 ओवर में 19 खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ अफगानिस्तान ने जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान को समाप्त किया है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: ऑस्‍ट्रेलिया को तुक्‍के से नहीं हराया..., श्रीलंका को रौंदकार जिम्बाब्वे ने किया साबित

यह भी पढ़ें- कप्तान पडिक्कल के दोहरे शतक के दम पर कर्नाटक ने 11 सालों बाद की फाइनल में एंट्री, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होगा निर्णायक रण
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164638