search

चिराग पासवान के विधायक पर हत्या की धमकी का आरोप, FIR दर्ज होते ही बिहार राजनीति में भूचाल

cy520520 Yesterday 23:28 views 675
  

कसबा विधायक विधायक नितेश सिंह  



जागरण संवाददाता, पूर्णिया। पूर्णिया न्यायालय के अधिवक्ता अनिल कुमार ने कसबा विधायक नितेश सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह मामला शहर के खजांची हाट थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता अनिल कुमार, जो कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के निवासी हैं, ने छह फरवरी को थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि अमौर थाना क्षेत्र के गौतम कुमार सिंह और नागेंद्र कुमार राय के साथ उनका पार्टनरशिप में व्यवसाय था। बाद में दोनों ने कथित रूप से उनके लाखों रुपये हड़प लिए। इस संबंध में उन्होंने पहले ही संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसका मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।

आरोप है कि 28 जनवरी को न्यायालय से घर लौटने के दौरान गौतम कुमार सिंह ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और केस में समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त कार्रवाई विधायक नितेश सिंह के निर्देश पर की जा रही निगरानी से जुड़ी है। अधिवक्ता ने विधायक समेत अन्य नामजद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने बताया कि अधिवक्ता अनिल कुमार के आवेदन पर खजांची हाट थाना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, विधायक नितेश सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में उनकी भूमिका के साथ-साथ आवेदक की भूमिका की भी गंभीरता से जांच हो। उन्होंने कानून के प्रति सम्मान जताते हुए जांच में पूर्ण सहयोग देने की बात कही और इसे साजिश के तहत फंसाने की कोशिश बताया। यहां बता दें क‍ि न‍ितेश कुमार पूर्ण‍िया ज‍िले के कसबा व‍िधानसभा के व‍िधायक हैं। पहली बार व‍िधायक का चुनाव लड़े और जीते। वे लोजपा आर अर्थात च‍िराग पासवान की पार्टी के व‍िधायक हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160319