search

नगरोटा छावनी में अग्निवीर की गोली लगने से मौत, सेना और पुलिस जांच में जुटी

cy520520 1 hour(s) ago views 677
  

कैप्शन: नगरोटा छावनी में अग्निवीर की गोली लगने से मौत (जागरण फाइल)



जागरण संवाददाता, जम्मू। नगरोटा सैन्य छावनी में तैनात एक अग्निवीर की बुधवार मध्य रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक अग्निवीर धीरज कुमार (24) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के जेठपुर गांव का निवासी था। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

दूसरी ओर सेना ने जांच के आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार, मध्य रात्रि अचानक सैन्य छावनी परिसर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे पूरे कैंप में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने देखा कि धीरज का शव जमीन पर खून से सना पड़ा था। उसके पास सर्विस राइफल (इन्सास) पाई गई। शुरुआती सूचना में इसे आत्महत्या का मामला बताया गया है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगरोटा पुलिस स्टेशन की टीम ने सेना के अधिकारियों के साथ मिलकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी अस्पताल जम्मू भेज दिया गया। एसएचओ नगरोटा परवेज सज्जाद ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

घटनास्थल से सुबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को बुलाया गया है। पुलिस सभी संभावित कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। सैन्य छावनी और जवानों के बीच शोक का माहौल है। मृतक के परिवार को सूचना दे दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160403