search

पूर्ण‍िया में इंटरनेट पर महिला की तस्वीर वायरल, आरोप‍ित ने दूसरे की सिम का क‍िया प्रयोग

Chikheang 1 hour(s) ago views 237
  

पूर्ण‍िया में साइबर अपराध का नया खेल: गिरफ्तार आरोपित के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।  



जागरण संवाददाता, पूर्णिया। पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र के मझुआ प्रेमराज मिलिख में दो युवकों ने फर्जी सिम और इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल कर एक महिला की तस्वीर वायरल कर दी। घटना से परेशान महिला और उनके परिजन अंततः साइबर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के बाद दोनों आरोपितों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में स्व. पारसनाथ के पुत्र रुपक कुमार उर्फ सूरज कुमार और युगल किशोर दास के पुत्र सुमन कुमार शामिल हैं। दोनों ही मझुआ प्रेमराज के निवासी हैं।
फर्जी सिम और इंस्टाग्राम आईडी पर महिला की तस्वीर वायरल

साइबर थाना के अधिकारियों ने बताया कि आरोपितों ने महिला को बदनाम करने की साजिश रची थी। इसके लिए उन्होंने फर्जी सिम की व्यवस्था की और उसकी मदद से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद महिला की तस्वीर वायरल कर दी। अधिकारियों ने कहा कि यह एक नया ट्रेंड बनता जा रहा है और ऐसे मामलों में तेजी से सजगता बरतना आवश्यक है।
साइबर थाना ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

साइबर थाना के तकनीकी अनुसंधान और पूछताछ के बाद आरोपितों ने पूरी साजिश स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने जानबूझकर अपनी असली पहचान छुपाई और महिला को बदनाम करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया। इस तरह की गतिविधियों से प्रभावित व्यक्ति मानसिक और सामाजिक रूप से परेशान हो सकता है, इसलिए साइबर थाना ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की।

इस अभियान में साइबर थाना के पुनि आरीज एहकाम, पुनि राजेश कुमार गुप्ता, पुअनि मनीष चंद्र यादव और सिपाही मनोज कुमार मरांडी शामिल थे। उन्होंने तकनीकी जांच और गहन पूछताछ के जरिए आरोपितों को गिरफ्तार किया। साइबर थाना अधिकारी ने चेतावनी दी है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इस प्रकार के अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए लोग सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस ने कहा कि यह मामला महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अपनी और अपने परिजनों की तस्वीरों को साझा करते समय विशेष सावधानी बरतें। साथ ही किसी भी फर्जी आईडी या संदेश की सूचना तुरंत साइबर थाना को दें, ताकि ऐसे अपराधियों को जल्द पकड़ कर न्याय दिलाया जा सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164823