search

पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में बादलों ने ग‍िराया पारा, मौसम व‍िभाग ने जतायी यह उम्‍मीद

cy520520 4 hour(s) ago views 243
  

वाराणसी मौसम अपडेट: बादलों के बाद बढ़ेगा पारा, जल्द खत्म होगी ठंड।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर होने के बीच वातावरण में बादलों की सक्र‍ियता का रुख हो चला है। हालांक‍ि यह स्‍थायी नहीं है। कुछ घंटों के असर के बाद बादलों की व‍िदायी तय है। बादलों की व‍िदायी के बाद तापमान में इजाफा होना तय है। इसी के साथ सप्‍ताह भर में ठंड की व‍िदायी हो जाएगी और ठंडक का असर खत्‍म होने के बाद द‍िन का पारा चढ़ेगा और धूप चटख होगी।  

शुक्रवार की सुबह वातावरण का रुख ठंडक की ओर बना रहा और गलन का रुख थोड़ी देर तक ही रहा। द‍िन चढ़ा तो बादलों की ओट से सूरज की रोशनी भी 11 बजे के बाद ही कुछ जगहों पर प्रभावी नजर आई। बादलों के बीच ठंडी हवाओं का रुख भी बना रहा और वातावरण में ठंडक का असर लोगों को दोबारा गर्म कपड़ों पर ले आया। मौसम का रुख बदला तो वातावरण में हवाएं भी पछुआ का प्रभाव ल‍िए नजर आईं।  

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 28.1°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.8 डि‍ग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 16.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.9 ड‍िग्री अधि‍क रहा। आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 51% दर्ज की गई और आर्द्रता अध‍िकतम 83% दर्ज की गई। आर्द्रता में इजाफा तो हुआ है और बादलों की सक्र‍ियता भी है लेक‍िन आर्द्रता में इतना इजाफा नहीं है कि‍ बादल बूंदाबांदी भी करा सकें। हालांक‍ि ठंडी हवाओं का जोर तो रहा लेकि‍न बादलों की ओट से ठंड की चोट अध‍िक प्रभावी नहीं रही।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160634