search

बिहार के रोहतास में एकसाथ 5 लोगों की मौत से हड़कंप, SDM बोले- जांच जारी

Chikheang 4 hour(s) ago views 696
  

पांच संदिग्ध मौतों पर प्रशासन सख्त



जागरण संवाददाता, विक्रमगंज (रोहतास)। Rohtas Deaths: इंटरनेट मीडिया पर पांच लोगों की मौत की खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की टीम अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) प्रभात कुमार के नेतृत्व में मठिया और नासरीगंज के सबदला गांव पहुंची। टीम में एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह और सहायक उत्पाद आयुक्त तारिक महमूद भी शामिल थे।
इंटरनेट मीडिया पर चल रही थी खबर

प्रशासन के अनुसार, इंटरनेट मीडिया पर पांच लोगों की मौत की खबर चल रही थी। इसके बाद जांच के लिए टीम गठित की गई। एसडीएम ने बताया कि जांच के क्रम में टीम बिलखुड़िया मठिया निवासी रामपुजन सिंह के घर पहुंची।

यहां लल्लू सिंह की तबीयत बिगड़ने और उनकी मौत की जानकारी ली गई। बताया गया कि 14 फरवरी को कुत्ता काटने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां से रेफर होने के बाद जमुहार ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई।
अन्य मौतों की भी हो रही जांच

नासरीगंज के सबदला गांव में विश्वनाथ सिंह के पुत्र अभिजीत कुमार की मौत के संबंध में भी जानकारी ली गई। स्वजनों ने बताया कि घर से चार लोग तिलक समारोह में गए थे, लेकिन अभिजीत नहीं गए थे।

यह भी पढ़ें- पटना जेपी सेतु पर कार से 16.5 लाख नकद बरामद, आयकर विभाग को सूचना

यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर विदेश बुलाया, डॉक्टर पर यौन शोषण और 50 लाख ठगी का आरोप

इसी तरह गरहथा के राहुल सिंह की मौत की जांच नहीं की गई, क्योंकि वह भोजपुर जिले का मामला है। अकौढ़ी गोला थाना क्षेत्र के कौन दो लोगों की मौत की सूचना पर भी प्रशासन तथ्य जुटा रहा है।
सभी बिंदुओं पर जांच जारी

एसडीएम ने कहा कि टीम सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित खबरों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हर मामले की अलग-अलग जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165042