search

सिद्धार्थनगर में मंडलायुक्त ने खनन बकाया वसूली में तेजी लाने के दिए कड़े निर्देश, लंबित प्रकरणों पर दिखाई सख्ती

cy520520 1 hour(s) ago views 704
  

कलेक्ट्रेट के वार्षिक निरीक्षण में आयुक्त ने कई पटल खंगाले। जागरण  



जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। मंडलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने खनन विभाग में बकाया वसूली की धीमी प्रगति पर नाराजगी जतायी है। गुरुवार को उन्होंने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के साथ कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खनन विभाग में बकाया वसूली की धीमी प्रगति मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार के कड़े निर्देश दिए हैं।

कलेक्ट्रेट पहुंचने पर मंडलायुक्त ने सबसे पहले खनन अनुभाग का निरीक्षण किया। बालू पट्टा और अन्य कार्यों की समीक्षा के दौरान बड़े बकायेदारों की स्पष्ट सूची उपलब्ध न होने और वसूली की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने खनन अधिकारी को फटकार लगाई तथा शीघ्र प्रगति बढ़ाने को कहा।

संयुक्त कार्यालय में ईआरके पटल, डीएलआरसी, जीसी पटल, न्याय सहायक, आपदा प्रकोष्ठ, एलबीसी, एसएलओ तथा अभिलेखागार समेत विभिन्न पटल देखे गए। आयुक्त ने कार्य विभाजन, सेवा पुस्तिकाओं और डिस्पैच रजिस्टर का अवलोकन किया। प्रशासनिक अधिकारी को निर्देश दिया कि महत्वपूर्ण डाक के लिए अलग रजिस्टर तैयार कराया जाए।

वाद लिपिक पटल, मुख्य राजस्व अभिलेखागार और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने स्पष्ट किया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित कोई भी भुगतान लंबित न रहे। उन्होंने एसएलओ को बकाया मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में कुंडी से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

इसके अलावा स्वामित्व योजना, अभियोजन कार्यालय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, ईडीएम कक्ष, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन कार्यालय, अपर उपजिलाधिकारी न्यायालय और जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, लंबित प्रमोशन व क्लेम प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान न करने की हिदायत दी।

उन्होंने कार्यालय परिसर व आसपास स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व ) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डा. ज्ञानप्रकाश, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160655