search

हरिद्वार के आबादी क्षेत्र में फिर घुसा हाथी, सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को उठाकर पटका... दहशत में हैं लोग

deltin33 1 hour(s) ago views 555
  

गुरुवार की रात को एक टस्कर जगजीतपुर क्षेत्र में पहुंच गया, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है।



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। श्यामपुर क्षेत्र से हर दिन हरिद्वार के आबादी क्षेत्र में हाथियों की चहलकदमी बनी हुई है। गुरुवार की रात को भी एक टस्कर जगजीतपुर क्षेत्र में पहुंचा। जहां हाथी ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को भी गिराया। इस दौरान टस्कर गलियों में भी दौड़ता रहा। वन विभाग की टीम ने टस्कर को किसी तरह गंगा की ओर खदेड़ा।

हरिद्वार के जगजीतपुर, मिस्सरपुर, कटारपुर, फुटबाल ग्राउंड, बैरागी द्वीप सहित आदि क्षेत्रों में हाथियों की चहलकदमी वर्ष भर बनी रहती है। इस क्षेत्र को हाथियों का पुराना गलियारा भी कहते हैं। इस क्षेत्र में आए दिन हाथियों के झुंड पहुंच रहे हैं।

वन विभाग की टीम दिन और रात के समय भी हाथियों की निगरानी करने के लिए तैनात की गई है। कई बार हाथियों के बीच वाहनों को दौड़ाने, हाथियों के साथ रील बनाने के वीडियों भी प्रसारित हो चुके है।

हाथियों ने भी कई बार आक्रोशित होकर वाहनों को भी क्षति पहुंचाई है। गुरुवार को भी इसी तरह से टस्कर ने जगजीतपुर में एक स्कूटी को गिराकर क्षतिग्रस्त किया।

ग्रामीणों का कहना है कि जगजीतपुर, कटारपुर, फुटबाल ग्राउंड, मिस्सरपुर और आसपास के क्षेत्रों में हाथियों का आना अब आम बात हो चुका है। हाथी आए दिन फसल के साथ सड़क पर खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- चंपावत में घास लेने गई महिला को हाथी ने मार डाला, पहले सूंड से उठाकर पटका... फिर पैरों से कूचला

यह भी पढ़ें- हरिद्वार के जंगल में हुआ हाथियों के बीच संघर्ष, हमले में मखने हाथी की मौत के मिले चौंकाने वाले कारण
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474142