search

पलामू में रोजगार सेवक 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

LHC0088 1 hour(s) ago views 905
  

गिरफ्तार सुनील कुमार रजक। (जागरण)



संवाद सूत्र, छतरपुर (पलामू)। छतरपुर प्रखंड स्थित सिलदाग पंचायत में दीदी बाड़ी योजना की स्वीकृति के नाम पर घूसखोरी का मामला सामने आया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू की टीम ने शुक्रवार को पंचायत के रोजगार सेवक सुनील कुमार रजक को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, वादी ने एसीबी पलामू के पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी और भाभी के नाम विशेष ग्राम सभा में दीदी बाड़ी योजना प्रस्तावित की गई थी।

योजना की स्वीकृति दिलाने के एवज में रोजगार सेवक 6 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। वादी ने घूस देने से इनकार करते हुए मामले की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया।

जांच में आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए जाने पर एसीबी थाना कांड संख्या 04/2026, दिनांक 18 फरवरी 2026 को भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

इसके बाद दंडाधिकारी एवं दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में धावा दल की टीम ने शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को जाल बिछाया। आरोपी रोजगार सेवक को वादी से 6 हजार रुपये रिश्वत लेते ही रंगे हाथ दबोच लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एसीबी टीम अपने साथ मेदिनीनगर ले गई, जहां पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एसीबी पलामू के पुलिस अधीक्षकने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163059