search

विनेश फोगाट ने विधानसभा में उठाए खेल-जल निकासी के मुद्दे, स्विमिंग पूल को लेकर हरियाणा सरकार से पूछा सवाल

Chikheang 1 hour(s) ago views 689
  

विनेश फोगाट विधानसभा में प्रदेश में खेल स्टेडियमों व प्रशिक्षकों के खाली पदों का उठाएंगी मुद्दा (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, जींद। जींद के जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने क्षेत्र में निकासी व्यवस्था, रामराये में स्वीमिंग पूल और प्रदेश में खेल स्टेडियमों व प्रशिक्षकों के खाली पदों को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया है।

उन्होंने खेल मंत्री से सवाल पूछा कि जुलाना विधानसभा क्षेत्र के रामराये गांव ने स्विमिंग पूल बनाने के लिए सरकार को दो एकड़ जमीन दान में दी थी। इसके बावजूद अब तक वहां कोई स्विमिंग पूल क्यों नहीं बना। स्विमिंग पूल नहीं बनने की वजह से खिलाड़ियों को तालाब में तैरने का अभ्यास करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार के पास रामराये गांव में अगर स्विमिंग पूल बनाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन है, तो यह बताया जाए कि उसका काम कब तक शुरू होगा। अगर कोई प्रस्ताव नहीं है, तो उसका कारण भी बताएं।

विनेश फोगाट ने खेल मंत्री से यह भी पूछा है कि प्रदेश में कितने खेल स्टेडियम हैं और कितने प्रशिक्षक हैं। कितने नए खेल स्टेडियम निर्माणाधीन हैं। प्रदेश में प्रशिक्षकों के कितने पद रिक्त हैं। हरियाणा सरकार को इसकी जानकारी देनी चाहिए।

विनेश फोगाट ने सिंचाई और जल संसाधन मंत्री से सवाल पूछा है कि क्या सरकार को पता है, गतौली-करेला ड्रेन, जो शामलो कलां पंप हाउस से करेला पंप हाउस तक बहती है। उसमें दिल्ली-जाखल रेलवे लाइन को गांव गतौली की सीमा में पार करते समय बनी पुलिया का लेवल ऊंचा होने की वजह से पानी का निकास रुक रहा है, जिससे पानी निकलने में रुकावट आ रही है।

इस रुकावट की वजह से रुका हुआ पानी पास के खेतों में फैल रहा है, जिसकी वजह से सैकड़ों एकड़ खेती की जमीन में सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को गंभीर आर्थिक नुकसान हो रहा है।

इसके साथ ही यह भी पूछा है कि क्या इस ड्रेन के गंदे पानी के इस्तेमाल की वजह से किसानों, जानवरों और आम लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। उक्त समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165030