search

Indian Railways News: स्पेशल ट्रेन से आसान हुआ सफर, मुंबई-कानपुर लिए दौड़ेगी ट्रेन

cy520520 Yesterday 20:56 views 820
  

Indian Railway News: सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, हाथरस। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज विशेषगाड़ी का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन 20 फरवरी से 30 मार्च तक संचालित की जाएगी।

इसके चलने से कानपुर व मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09185 मुंबई सेंट्रल से 22 फरवरी, 01, 08, 15, 22 एवं 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी।

वहीं दूसरी ओर से 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी कानपुर अनवरगंज से 23 फरवरी, 02, 09, 16, 23 व 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को छह फेरों के लिए संचलन किया जाएगा।

मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक रविवार को मुंबई सेंट्रल से 10.55 बजे प्रस्थान करेगी। जो दूसरे दिन हाथरस सिटी से 08.25 बजे पहुंचेगी।

वहीं दूसरी ओर से कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार को कानपुर अनवरगंज से 18.25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन हाथरस सिटी स्टेशन से 23.50 बजे मथुरा की ओर प्रस्थान करेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 और जीएसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जाएंगे।

एनईआर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को लाभ मिलेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160855