search

तरावीह की नमाज के बाद वासेपुर में चली गोली, फहीम खान के बेटे इकबाल खान का ड्राइवर घायल

Chikheang 1 hour(s) ago views 997
  

गोली लगने के बाद घायल बबली। (फोटो-शाहिद)



जागरण संवाददाता, वासेपुर (धनबाद)। वासेपुर में शुक्रवार रात अज्ञात अपराधियों ने फहीम खान के पुत्र इकबाल खान के ड्राइवर को गोली मार दी। घायल ड्राइवर को गंभीर अवस्था में दुर्गापुर रेफर किया गया है। फह

जानकारी के अनुसार रमजान के महीने को लेकर केजीएन कॉम्प्लेक्स-2 में तरावीह की नमाज चल रही थी। रात करीब 11:45 बजे नमाज समाप्त होने के बाद इकबाल खान अपने सहयोगियों के साथ इमाम के लिए खाना लेकर जा रहे थे। इसी दौरान उनके ड्राइवर बबली ने देखा कि दो युवक बाइक के साथ खड़े हैं, जो स्थानीय नहीं लग रहे थे।

ड्राइवर द्वारा आवाज देने पर दोनों युवक भागने लगे। बबली ने उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर पहुंचते ही एक अपराधी ने उस पर गोली चला दी। गोली बबली की पीठ में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीटीएसपी के नेतृत्व में बैंक मोड़ थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से एक खोखा बरामद हुआ है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व ही धनबाद पुलिस ने वासेपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165236