search

आज कैसा रहेगा हिमाचल का मौसम? वीकेंड पर मनाली पहुंच रहे पर्यटक, तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

LHC0088 3 hour(s) ago views 320
  

शनिवार को हिमाचल में साफ रहेगा मौसम  



जागरण संवाददाता, मनाली। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने 21 फरवरी के लिए मौसम का अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।

शिमला में 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसी तरह ऊना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। कांगड़ा में 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बता दें, पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड पर पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ सकती है, क्योंकि सोलंगनाला पर्यटन स्थल समेत अटल टनल पर पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बर्फ से ढके पहाड़ पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। पर्यटन के लिहाज से फरवरी का महीना फीका रहा है, लेकिन मार्च में बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

मनाली के होटल व्यवसायियों के अनुसार, हनीमून पर आने वाले नवविवाहित जोड़ों ने भी एडवांस बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। कारोबारियों का कहना है कि अभी भी मनाली में उम्मीद के मुताबिक पर्यटक नहीं पहुंच रहे हैं, लेकिन वीकेंड होने से संख्या में इजाफा होगा। शुक्रवार सुबह करीब 60 लग्जरी बसें मनाली पहुंचीं, जबकि होटलों में ऑक्यूपेंसी भी 35 से बढ़कर 45 हो गई है।

पर्यटन कारोबारी तुला, राहुल और रमेश ने बताया कि शुक्रवार को सोलंगनाला, अटल टनल समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर चहल-पहल रही। पर्यटकों ने बर्फ का लुत्फ उठाया। वीकेंड होने के चलते हिडिंबा मंदिर, वशिष्ठ, क्लब हाउस और मनु मंदिर में भी अच्छी भीड़ रही। शाम होते ही माल रोड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। होटल व्यवसायी अतुल, विनीत, विम्पी, दिनेश और कार्तिक ने बताया कि वीकेंड होने के चलते होटलों में ऑक्यूपेंसी करीब 45 फीसदी पहुंच गई है। मार्च की एडवांस बुकिंग होने से कारोबार में सुधार की उम्मीद है।

होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मनाली का पर्यटन सामान्य हो रहा है। हनीमून मनाने वालों ने भी अपनी ट्रिप बुक करना शुरू कर दिया है, और नए शादीशुदा जोड़े हनीमून के लिए मनाली आ रहे हैं। टूरिज्म कॉर्पोरेशन के डिप्टी जनरल मैनेजर बीएस ओक्टा ने कहा कि मनाली में टूरिस्ट की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163376