search

UP Weather: यूपी में मौसम का अलग रंग, शामली में घना कोहरा छाया; लखनऊ में गुनगुनी धूप

deltin33 3 hour(s) ago views 389
  

शामली में कोहरे के बीच निकलते वाहन।



जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में सक्रिय विक्षोभ का असर शुक्रवार को भी रहा। पश्चिमी क्षेत्र के कई जिलों में धूप के बीच बादलों की आवाजाही जारी रही, लेकिन लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी रही।
शनिवार से अगले चार-पांच दिनों तक बारिश की संभावना

राजधानी का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और रात का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी ऐसे ही पारा रहने का पूर्वानुमान है। 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बहराइच प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं शामली में मौसम बदला दिखा है, यहां घना कोहरा छाया हुआ है। वाहन चालक लाइट जलाकर हाइवे से निकल रहे हैं। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी में सुबह धूप निकल रही है।
न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, शनिवार से पछुआ हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जबकि दिन के तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में कोई बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि, दिन के पारे में एक-दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़ें- बिहार में गर्मी की दस्तक! एक हफ्ते में 3 डिग्री तक बढ़ा तापमान, आज कैसा रहेगा मौसम?

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पारे में आया उछला, रविवार को पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474462