search

धनबाद-भोपाल के बीच नई ट्रेन का इंतजार खत्म, उद्घाटन तिथि और टाइम टेबल जारी

LHC0088 1 hour(s) ago views 782
  

धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का परिचालन 25 फरवरी से होगा। (प्रतीकात्मक फोटो)।



तापस बनर्जी, जागरण, धनबाद। Dhanbad–Bhopal Rail Service to Begin Soon: झारखंड के औद्योगिक शहर धनबाद से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बीच नई ट्रेन चलेगी। धनबाद-भोपाल की नई ट्रेन की तिथि की घोषणा हो गई है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन का उद्घाटन 24 फरवरी को भोपाल और 25 फरवरी को धनबाद से होगा।

नियमित सेवा भोपाल से 28 फरवरी और धनबाद से एक मार्च से शुरू होगी। धनबाद भोपाल एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। वापसी में भोपाल से धनबाद के बीच सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी।
रांची होकर नहीं चलेगी ट्रेन

धनबाद से भोपाल के बीच नई ट्रेन रांची व लोहरदगा होकर नहीं चलेगी। धनबाद से कतरास चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, खलारी, टोरी , लातेहार बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा, नगर ऊंटारी, रेणुकूट, चोपन, ओबरा डैम, करेला रोड, सिंगरौली, बरगवां, खन्ना बंजारी, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा होकर भोपाल जाएगी।
टाइम टेबल

11631 भोपाल धनबाद एक्सप्रेस भोपाल से रात 8:55 पर खुलेगी। अगले दिन शाम 6 48 पर चंद्रपुरा, 7018 पर कतरास और रात 8:20 पर धनबाद आएगी।

11632 धनबाद भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से सुबह 7:20 पर खुलेगी 7:45 पर कतरास 8 13 पर चंद्रपुरा होकर अगले दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163415